Boltt ने अपने पहले स्मार्टफोन की बैटरी डिटेल रिवील कर दी है। देसी ब्रांड का यह फोन 25 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी दो फोन Boltt Evo 4G और Boltt Ace 5G लॉन्च करने वाली है। इन दोनों फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही, कंपनी ने फोन के कई फीचर्स पहले ही कंफर्म कर दिए हैं। पिछले दिनों फोन की कीमतें भी सामने आई थी।
बैटरी डिटेल हुई कंफर्म
Fireboltt के स्मार्टफोन ब्रांड ने कंफर्म किया है कि ये दोनों स्मार्टफोन Ace और Evo में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। साथ ही, ये फोन 18W USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आएंगे। पिछले दिनों कंपनी ने कंफर्म किया था कि ये दोनों फोन 7.95mm मोटे होंगे यानी इनमें स्लिम डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के फ्रंट में डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल्स दिए जाएंगे।
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में भी Boltt के इन दोनों फोन की झलक देखने को मिली थी। इनमें दाहिनी साइड में पावर और वॉल्यूम बटन्स दिए जाएंगे। बोल्ट ब्रांड के ये दोनों फोन मल्टीपल कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने फोन के डिजाइन को भी ऑफिशियली रिवील कर दिया है। इसके 5G मॉडल Ace में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। वहीं, 4G मॉडल Evo में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन के बैक में LED फ्लैश दिया जाएगा। इन दोनों फोन के फ्रंट में सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन वाला कैमरा मिलेगा।
ये दोनों फोन इसके अलावा सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर भी लिस्ट किए जा चुके हैं। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Unisoc के चिपसेट का यूज किया जाएगा। फोन को सिंगल कोर में 440 और मल्टी कोर में 1470 प्वाइंट का स्कोर मिला था। इनमें 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यही नहीं, ये Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगे।
कितनी होगी कीमत?
Boltt के ये फोन भारत में 25 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। फ्लिपकार्ट पर इन दोनों फोन को एक्सक्लूसिविली सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इन फोन की कीमत 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में आने वाले Lava, Infinix, Poco, Realme जैसे ब्रांड के बजट फ्रेंडली फोन के ये कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Xiaomi ला रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च