1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ देसी कंपनी का फोन, 5G टैबलेट भी हुआ पेश

10,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ देसी कंपनी का फोन, 5G टैबलेट भी हुआ पेश

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 29, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 02:25 pm IST

Ai Pulse 2 FE, Ai+ NovaTab और Ai+ Nova LapTab 5G टैबलेट भारत में लॉन्च हुए हैं। ये स्मार्टफोन और टैबलेट बजट फ्रेंडली प्राइस में पेश किए गए हैं।

AI+ Pulse 2 FE- India TV Hindi
एआई+ पल्स 2 एफई Image Source : AI+

Ai+ ने अपना एक और बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन के साथ NovaTab और Nova LapTab टैबलेट्स भी लॉन्च किए गए हैं। ये टैबलेट्स दमदार बैटरी और जबरदस्त फीचर्स से लैस हैं। Ai+ के नए स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही,यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर भी यह खराब नहीं होगा। कंपनी ने सबसे सस्ता फ्लिप फोन भी इस साल लॉन्च किया है।

Ai+ Pulse 2 FE, Nova Tab, Nova LapTab की कीमत

एआई प्लस का यह नया स्मार्टफोन 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ है। इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। 

Ai+ NovaTab को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इस टैबलेट को 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। इसे डार्क ब्लू और सिनेमन ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Ai+ Nova LapTab को 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 8GB RAM + 128GB में आता है। इसे टील ग्रीन और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। Ai+ के नए लॉन्च हुए फोन और टैबलेट्स 7 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट से खरीदे जा सकेंगे।

Ai+ Pulse 2 FE के फीचर्स

एआई प्लस का यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन 6.67 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसमें कंपनी ने MediaTek Helio G81 ऑक्टाकोर प्रोसेसर यूज किया है। फोन के साथ 4GB रैम और 64GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह फोन nxtQ ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इस फोन के बैक में एआई फीचर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W USB Type C चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Nova Tab, Nova LapTab
Image Source : AI+एआई+ नोवा टैब, नोवा लैपटैब

Ai+ NovaTab, Nova LapTab 5G के फीचर्स

एआई प्लस के ये दोनों टैबलेट Andorid 16 पर बेस्ड nxtQ OS पर काम करते हैं। इसके NovaTab में 11.97 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह टैबलेट ऑक्टाकोर T760 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इस टैबलेट में 13MP का रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसमें WiFi, 5G जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट में 8000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

Ai+ Nova LapTab में 13.2 इंच का 2.4Kरेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस टैबलेट का डिस्प्ले भी 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक की है। यह टैबलेट मीडियाटेक के MTK8755 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह टैबलेट 16MP रियर और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेाग। इस टैबलेट के साथ Stylus इनपुट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही, इसमें फिजिकल कीबोर्ड दिया गया है। यह टैबलेट 10,000mAh की दमदार बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। यह फोन 5G और WiFi कनेक्टिविटी के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, पानी में भींगने पर नहीं होगा खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।