AI+ Nova Flip 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन के साथ AI+ Nova 2 5G और AI+ Nova 2 Ultra 5G हैंडसेट भी लॉन्च हुए हैं। AI+ Nova Flip 5G क्लैमशेल फोल्डेबल डिजाइन में आया है और इसमें 6.9-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में 3.1-इंच कवर स्क्रीन है। ये फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X चिपसेट से लैस है और Android 15 पर रन करता है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है और 32-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है।
AI+ Nova Flip 5G की भारत में कीमत और अवेलिबलिटी
AI+ Nova Flip 5G भारत में 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ है और ये इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत है। फोन ग्लेशियर व्हाइट कलर में लॉन्च हुआ है और भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदारी के लिए अवेलेबल है। हैंडसेट को मई में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, हालांकि कपनी ने कन्फर्म डेट का खुलासा नहीं किया है।
AI+ Nova Flip 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
AI+ Nova Flip 5G में 6.9-इंच AMOLED इनर डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और ये 2790 x 1188 पिक्सेल के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है और ये DCI-P3 कलर गैमट को 100 परसेंट कवर करता है। बाहर की साइड फोन में 3.1-इंच AMOLED कवर डिस्प्ले है।
AI+ Nova Flip 5G जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है, ये 8GB LPDDR4X रैम के साथ 256GB uMCP 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. ये Android 15 पर रन करता है।
कैमरा के लिए AI+ Nova Flip 5G में 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है जो 10x तक डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ 2-मेगापिक्सेल डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32-मेगापिक्सेल का कैमरा दिया गया है।
AI+ Nova Flip 5G में 4,325mAh बैटरी आती है जो 33W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में डुअल 5जी सिम सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ, NFC, OTG और L1 और L5 बैंड के साथ GPS मिल रहा है। इसके अलावा टाइप-सी USB पोर्ट दिया गया है। हैंडसेट को फोल्ड करने पर इसकी मोटाई 7.2mm है और इसका वजन 193 ग्राम है।
ये भी पढ़ें