Samsung ने अपने दो मिड बजट फोन की कीमत में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है। कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy A36 और Galaxy A56 की कीमत बढ़ा दी है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने हाल ही में Galaxy S26 सीरीज की कीमत में भी इजाफा किया है। सैमसंग की यह फ्लैगशिप सीरीज 25,000 रुपये तक महंगी हो गई है।
महंगे हुए सैमसंग के दो फोन
Samsung Galaxy A36 की शुरुआती 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया है। सैमसंग का यह फोन अब 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। पहले इस फोन की कीमत 33,999 रुपये से शुरू हो रही थी। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 6000 रुपये तक बढ़ गई है। इसका 8GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट अब 46,499 रुपये में मिलेगा। इसकी कीमत 40,999 रुपये थी।
वहीं, Samsung Galaxy A56 की बात करें तो इसकी कीमत में भी बड़ा इजाफा किया गया है। 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला फोन अब 44,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत अब बढ़कर क्रमशः 48,999 रुपये और 54,999 रुपये हो गई है।
Amazon, Flipkart Sale का करें इंतजार
अगर, आप सैमसंग के ये दोनों मिड बजट फोन खरीदना चाहते हैं तो अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अगले महीने यानी अक्टूबर में शुरू होने वाले फेस्टिव सीजन सेल का इंतजार कर सकते हैं। इस सेल में सैमसंग के फोन पर अच्छी डील मिल सकती है। सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट समेत एक्सचेंज और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स मिलेंगे। ऐसे में आप इन दोनों फोन को पुरानी प्राइस में भी घर ला सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित होने वाली अपकमिंग सेल में Samsung Galaxy S25 FE पर भी अच्छा ऑफर मिल रहा है। पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग का यह फैन एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिलेगा। इसके अलावा इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी 60,000 रुपये से कम प्राइस में घर ला सकते हैं। Galaxy S25 को पिछले साल 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।
यह भी पढ़ें - HMD ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत 15000 रुपये से भी कम