1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. HMD ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत 15000 रुपये से भी कम

HMD ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत 15000 रुपये से भी कम

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 29, 2026 03:32 pm IST,  Updated : Sep 29, 2026 03:34 pm IST

HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। एचएमडी ग्लोबल का यह स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। साथ ही, फोन में 64MP का कैमरा दिया गया है।

HMD Vibe 2 Pro 5G- India TV Hindi
एचएमडी वाइब 2 प्रो 5जी Image Source : HMD GLOBAL

Highlights

  • HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है।
  • एचएमडी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • इस स्मार्टफोन को 15,000 रुपये से भी कम प्राइस में लॉन्च किया गया है।

नोकिया के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने भारत में अपना एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च किया है। यह मई में लॉन्च हुए HMD Vibe 2 का प्रो मॉडल है। फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। एचएमडी का यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी और धूल-मिट्टी से फोन सुरक्षित रहेगा। इस फोन का डिजाइन Gen-Z यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

HMD Vibe 2 Pro की कीमत

एचएमडी का यह बजट फ्रेंडली फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। कंपनी स्पेशल लॉन्च ऑफर के तहत फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। यह स्मार्टफोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसे तीन कलर ऑप्शन- Silver Mist, Aqua Green और Cosmic Purple में पेश किया गया है।

  • 6GB RAM + 128GB - 15,999 रुपये
  • 8GB RAM + 128GB - 17,999 रुपये

HMD Vibe 2 Pro के फीचर्स

एचएमडी का यह फोन 6.78 इंच के FHD+ LCD पैनल के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन पर दो साल तक सिक्योरिटी और OS अपडेट ऑफर करेगी।

HMD Vibe 2 Pro 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, 90Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 8GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 33W
कैमरा 64MP + 2MP, 13MP
OS Android 16

इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का Sony IMX682 दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में देसी AI मॉडल Indus दिया है। यह एआई 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में संचार साथी सेफ्टी ऐप दिया गया है।

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type C कनेक्टिविटी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए हैं।

यह भी पढ़ें - 10,000 रुपये से कम में लॉन्च हुआ देसी कंपनी का फोन, 5G टैबलेट भी हुआ पेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक।