1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारतीय बाजार में एक और ब्रांड की एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला स्मार्टफोन

भारतीय बाजार में एक और ब्रांड की एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 04, 2026 03:21 pm IST,  Updated : Aug 04, 2026 03:22 pm IST

वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली कंपनी Fire-Boltt भी स्मार्टफोन सेगमेंट में एंट्री मारने वाली है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसे Boltt ब्रांडिंग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है।

Boltt Smartphone- India TV Hindi
बोल्ट स्मार्टफोन Image Source : BOLTT.COM

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और देसी ब्रांड की एंट्री होने वाली है। 25 अगस्त को यह कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी दो स्मार्टफोन मार्केट में उतारने वाली है।

25 अगस्त को लॉन्च होंगे दो फोन

वियरेबल डिवाइसेज बनाने वाली देसी कंपनी Fire-Boltt ने Boltt ब्रांड के तहत इस अपकमिंग स्मार्टफोन की घोषणा की है। कंपनी Evo 4G और Ace 5G के नाम से दो मॉडल 25 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। इन दोनों फोन को कुछ समय पहले कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। हालांकि, फोन के फीचर्स से जुड़ी कोई भी जानकारी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है।

Boltt ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक टीजर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 25 अगस्त को दिन के 12 बजे कंपनी का पहला स्मार्टफोन पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में दावा किया गया है कि ये दोनों स्मार्टफोन क्लीन सॉफ्टवेयर के साथ आएंगे, जिसकी वजह से यूजर्स को स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।

Boltt Smartphone
Image Source : FLIPKARTबोल्ट स्मार्टफोन

डिजाइन हुआ रिवील

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फोन के फ्रंट पैनल का डिजाइन भी रिवील हुआ है। इसमें सेंटर अलाइंड पंच-होल डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, डिस्प्ले के चारों ओर मोटे बेजल्स देखने को मिल रहा है। Boltt के ये फोन बजट प्राइस रेंज में पेश किए जा सकते हैं। टीजर में फोन के राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन्स देखने को मिल रहे हैं।

Fire-Boltt के Evo 4G स्मार्टफोन को पिछले दिनों गीकबेंच पर देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में कंपनी Unisoc T7250 चिपसेट इस्तेमाल करेगी। फोन में 4GB रैम और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। लिस्टिंग में इसे सिंगल कोर में 440 और मल्टी-कोर में 1470 प्वाइंट का स्कोर मिला है।

देसी ब्रांड Lava ने पिछले महीने ही Virat V1 सीरीज लॉन्च की है। लावा ने इस सीरीज में एक 4G और एक 5G फोन उतारे हैं। ये फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आते हैं। इनकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। Lava Virat V1 4G में कंपनी ने Unisoc SC9863A चिपसेट दिया है। फोन IP64 रेटेड है।

यह भी पढ़ें - POCO ने भारत में लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, मिलेगा Qualcomm का दमदार प्रोसेसर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक