1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का महीने भर चलने वाला सस्ता रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 300GB डेटा

BSNL का महीने भर चलने वाला सस्ता रिचार्ज, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा 300GB डेटा

BSNL ने हाल ही में 28 दिनों का सस्ता रिचार्ज प्लान उतारा है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

BSNL recharge plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL बीएसएनएल का सस्ता रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई सस्ते रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। सरकारी कंपनी के पास एक ऐसा ही सस्ता रिचार्ज है, जिसमें पूरे महीने भर की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स दिए जाते हैं।

महीने भर चलने वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान के बारे में जानकारी शेयर की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 349 रुपये में आता है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, पूरे भारत में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

BSNL का यह प्रीपेड प्लान 300GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है। इसमें कोई डेली डेटा लिमिट नहीं है यानी यूजर्स इस डेटा का लाभ कभी भी ले सकते हैं। साथ ही, यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया ऑफर पेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने दो STV रिचार्ज प्लान के साथ 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस और साइबर फ्रॉड इंश्योरेंस कवर ऑफर कर रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने इन दोनों प्लान के साथ वैल्यू एडेड प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। साथ ही, यूजर्स कइ इनमें कॉलिंग, डेटा समेत कई तरह के बेनिफिट्स मिलेंगे।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने 202 रुपये और 2449 रुपये वाले STV यानी स्पेशल टैरिफ वाउचर्स के साथ यह वैल्यू एडेड प्रोटेक्शन ऑफर कर रहा है। इन दोनों प्लान के साथ नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का लाभ मिलेगा।

पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा। BSNL के ये दोनों प्लान क्रमशः 32 दिन और 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं।

यह भी पढ़ें - 5kW सोलर पैनल लगाने का क्या होगा खर्च? हर महीने कितनी होगी बचत? समझें पूरा गणित