A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने 365 दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़

हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने 365 दिन सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स की मौज करा दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के पिटारे में कई लंबी वैलिडिटी वाले प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा जैसे लाभ मिलते हैं।

BSNL, BSNL Long validity plan- India TV Hindi
Image Source : PTI बीएसएनएल का लंबी वैलिडिटी वाला प्लान

BSNL लगातार यूजर्स के लिए नए ऑफर्स और सस्ते प्लान लेकर आ रहा है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के लिए वित्त मंत्री इस साल बजट में खजाना खोल दिया है। कंपनी को 28,473 करोड़ रुपये मिले हैं। BSNL के यूजर्स में भी पिछले कुछ महीने में जबरदस्त इजाफा हुआ है। कंपनी के नेटवर्क में लाखों नए यूजर्स जुड़े हैं। निजी कंपनियों के मुकाबले BSNL ने लॉन्ग वैलिडिटी वाले कई प्लान यूजर्स के लिए उतारे हैं।

365 दिन वाला सस्ता प्लान

हाल ही में BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 3GB डेटा मिलता है। कंपनी का यह प्लान काफी सस्ते में आता है। कंपनी के आधिकारिक X हैंडल के मुताबिक, भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान 2799 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

इसके अलावा यूजर्स को 3GB डेली डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। BSNL का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। कंपनी अपने यूजर्स को BiTV का फ्री वर्जन भी उपलब्ध कराती है, जिसमें यूजर्स को फ्री में 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस मिलता है।

2626 वाला प्लान

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में 2626 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है, जिसे Bharat Connect 26 का नाम दिया है। इस प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2.6GB डेा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। अगर, आप चाहें तो BSNL के इस लंबी वैलिडिटी वाले प्लान को भी चुन सकते हैं।

9% बढ़ा ARPU

केंद्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में बताया कि सरकार BSNL को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। बीएसएनएल के नेटवर्क कॉस्ट, नेटवर्क रोलआउट, इंटरनल रिक्वॉरमेंट जैसे प्रोजेक्ट के लिए बजट अलोकेट किए गए हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर 90 रुपये से बढ़कर 99 रुपये हो गया है। इसमें लगभग 9% की बढ़त देखी गई है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp पर आ रहे Unknown नंबरों से कॉल? ऐसे करें साइलेंट, जानें तरीका