1. Hindi News
  2. टेक
  3. टिप्स और ट्रिक्स
  4. WhatsApp पर आ रहे Unknown नंबरों से कॉल? ऐसे करें साइलेंट, जानें तरीका

WhatsApp पर आ रहे Unknown नंबरों से कॉल? ऐसे करें साइलेंट, जानें तरीका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 04, 2026 03:44 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 03:44 pm IST

अगर, आप भी वॉट्सऐप पर अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स से परेशान हैं, तो यह तरीका आपके बहुत काम आएगा। WhatsApp का Silence Unknown Caller फीचर ऐसे कॉल्स को आप तक नहीं पहुंचने देगा।

WhatsApp Calls, Whatsapp- India TV Hindi
व्हाट्सऐप कॉल Image Source : UNSPLASH

WhatsApp के भारत में करीब 80 करोड़ यूजर्स हैं। मेटा का यह इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। यह साइबर क्रिमिनल्स का भी फेवरेट ऐप बन गया है। वॉट्सऐप के जरिए फर्जी मैसेज और कॉल के जरिए ये लोगों को अपनी जाल में फंसाते हैं और फिर फ्रॉड को अंजाम देते हैं। आपने भी वॉट्सऐप पर अनजान नंबरों से कॉल एक्सपीरियंस किया होगा।

क्या आप भी WhatsApp पर आने वाले इन Unknown Callers से परेशान हैं? इससे बचने के लिए वॉट्सऐप में एक Silence Unknown Callers नाम का फीचर दिया गया है, जो आपके नंबर पर अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स को बंद करने में मदद करता है। Android और iPhone यूजर्स के लिए इसे ऑन करना बेहद आसान है।

Silence Unknown Callers

वॉट्सऐप का यह प्राइवेसी फीचर बहुत काम का है। आपके जान-पहचान वाले लोग ही आपको कॉल कर पाएंगे। अनजान लोगों के कॉल्स साइलेंट हो जाएंगे। इस फीचर को ऑन करने के बाद आपके नंबर पर किसी भी तरह का स्पैम या स्कैम वाले कॉल्स साइलेंट हो जाएंगे। हालांकि, इस तरह के कॉल्स आपके वॉट्सऐप की हिस्ट्री में दिखाई देंगे, ताकि अगर जरूरत पड़े तो आप उस पर खुद कॉल कर सकते हैं।

Android यूजर्स कैसे करें ऑन?

  1. इसके लिए वॉट्सऐप ऐप को फोन में ओपन करें।
  2. ऊपर की तरफ दिए गए तीन डॉट्स वाले मैन्यू पर टैप करें।
  3. फिर नीचे दिए गए Settings ऑप्शन पर टैप करें।
  4. यहां आपको Privacy का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करें।
  5. नीचे स्क्रॉल करने पर Calls का ऑप्शन मिलेगा।
  6. यहां Silence Unknown Callers वाले ऑप्शन को ऑन कर दें।

iPhone यूजर्स कैसे करें ऑन?

  1. सबसे पहले फोन में वॉट्सऐप को ओपन करें।
  2. फिर नीचे दिए गए Settings ऑप्शन पर टैप करें।
  3. यहां दिए गए Privacy सेक्शन में जाएं।
  4. फिर नीचे स्क्रॉल करके Calls वाले ऑप्शन पर टैप करें।
  5. यहां Silence Unknown Callers वाले ऑप्शन को ऑन कर दें।

इस तरह से आपके फोन पर किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल्स दिखाई नहीं देंगे। आप इन कॉल्स को कॉल हिस्ट्री में जाकर ही देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें - क्या है चार्जिंग का 80-20 नियम? स्मार्टफोन की बैटरी 100% चार्ज करना है खतरनाक, जानें कैसे सेट करें लिमिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tips and Tricks से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक