1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. हर महीने रिचार्ज की छुट्टी! BSNL ने उतारा 365 दिन वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा

हर महीने रिचार्ज की छुट्टी! BSNL ने उतारा 365 दिन वाला सस्ता प्लान, डेली मिलेगा 2GB डेटा

BSNL ने हर महीने रिचार्ज की टेंशन खत्म कर दी है। यूजर्स के लिए कंपनी के पास एक लंबी वैलिडिटी वाला प्लान है, जिसमें 365 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म हो जाएगी।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : BSNL बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान

BSNL ने अपने यूजर्स को हर महीने रिचार्ज से फ्री कर दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने सस्ता एनुअल प्लान पेश किया है, जिसमें डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी ने हाल ही में दिवाली के मौके पर अपने 2499 रुपये वाले प्लान में 15 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दी है।

BSNL का लॉन्ग वैलिडिटी वाला प्लान

भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 2399 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपने यूजर्स को इसमें पूरे भारत में अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग ऑफर कर रही है। यह प्लान डेली 100 फ्री SMS और 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है यानी यूजर्स को कुल 730GB डेटा का लाभ मिलेगा।

इस प्लान का फायदा उन यूजर्स को होगा, जो हर महीने अपना नंबर रिचार्ज नहीं करवाना चाहते हैं और रिचार्ज के रिमाइंडर से बचना चाहते हैं। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे 12 महीने तक अपना नंबर रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

इस प्लान में एक्स्ट्रा वैलिडिटी

इससे पहले BSNL ने अपने 2449 रुपये वाले एनुअल प्लान की वैलिडिटी को 15 दिनों तक एक्सटेंड कर दिया है। BSNL के इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। साथ ही, इसमें यूजर्स को फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। यही नहीं, यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा यानी कुल 730GB डेटा बेनिफिट के साथ आता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। इसमें यूजर्स को अब 15 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी।

इस प्लान के साथ अपना नंबर रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 1 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर मिलेगा। साथ ही, 10,000 रुपये का साइबर इंश्योरेंस कवर का भी लाभ मिलेगा। पर्सनल एक्सीडेंटल कवर की बात करें तो रोड एक्सीडेंट, बर्न यानी आग से जलने पर, सर्प दंश, बिजली गिरने और इलेक्ट्रिक शॉक लगने पर इस एक्सीडेंटल इंश्योरेंस का लाभ ले सकेंगे। साथ ही, किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर यूजर्स को इसका फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - 29000 रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 11 Pro, दिवाली पर दमदार ऑफर