A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL 5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने रखा नाम, प्राइवेट कंपनियों की बढ़ी टेंशन

BSNL 5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने रखा नाम, प्राइवेट कंपनियों की बढ़ी टेंशन

BSNL 5G सर्विस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी ने अपनी 5G सर्विस का नाम रख दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड की 5G सर्विस का ट्रायल अगले कुछ महीने में शुरू किया जा सकता है।

BSNL 5G Service- India TV Hindi
Image Source : FILE बीएसएनएल 5जी सर्विस

BSNL ने अपनी 5G सर्विस की तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपनी 5जी सर्विस के नाम का ऐलान कर दिया है। BSNL ने पिछले दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूजर्स से अपनी 5G सर्विस का नाम सुझाने के लिए कहा था। अब कंपनी ने इस नाम का ऐलान कर दिया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी की 5G सर्विस को Q-5G यानी Quantum 5G कहा जाएगा। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने X हैंडल से इसकी घोषणा की है।

BSNL इंडिया ने अपने पोस्ट में बताया आपने नाम दिया और हमने उसे रख लिया। BSNL की 5G सर्विस को Q-5G यानी Quantum 5G कहा जाएगा। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने करोड़ों यूजर्स को इसके लिए धन्यवाद कहा है। BSNL की 5G सर्विस लॉन्च होने के बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की टेंशन बढ़ने वाली है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के प्लान निजी कंपनियों के मुकाबले सस्ता है।

लगेंगे 1 लाख नए मोबाइल टावर

केंद्रीय संचार राज्य मंत्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी ने हाल ही में बताया कि BSNL अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए दूसरे फेज में 1 लाख और नए 4G मोबाइल टावर लगाएगा। फिलहाल दूरसंचार विभाग (DoT) को BSNL की 4G सर्विस के अगले फेज को रोल आउट करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट से अप्रूवल मिलने का इंतजार है।

चंद्रशेयर पेम्मासानी ने कहा कि 1 लाख मोबाइल टावर को सफलतापूर्वक लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। हम पीएम मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट से अतिरिक्त 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए जाने के अप्रूवल का इंतजार कर रहे हैं। 1 लाख और नए मोबाइल टावर लगाए जाने के बाद दूरसंचार कंपनी के 4G मोबाइल टावर्स की संख्यां बढ़ जाएगी, जिसकी वजह से करोड़ों यूजर्स को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

स्वदेशी तकनीक पर भरोसा

मई 2023 में बीएसएनएल ने एरिक्सन को टेलीकॉम इक्विपमेंट्स लगाने का कांट्रेक्ट दिया था। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और तेजस नेटवर्क को मोबाइल टावर लगाने का काम दिया था। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने नए 4G मोबाइल टावर के अगले 10 साल तक मेंटेनेंस के लिए 13 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी के 1 लाख 4G/5G टावर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 70 हजार से ज्यादा टावर लाइव हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -

Redmi लाया 9000mAh बैटरी और 11 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट, कीमत 14000 रुपये से भी कम