1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का 72 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स

BSNL का 72 दिन चलने वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई बेनिफिट्स

BSNL ने 72 दिन वाला एक सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है।

BSNL Recharge plan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बीएसएनएल का सस्ता प्लान

BSNL ने हाल ही में कई सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के पास एक और सस्ता रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 72 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को अन्य प्लान की तरह ही अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का बेनिफिट मिलता है।

BSNL का नया प्लान

BSNL ने अपने X हैंडल से इस रिचार्ज प्लान की घोषणा है। यह रिचार्ज प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। साथ ही, उन्हें फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ भी दिया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस सस्ते प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 485 रुपये है।

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इससे पहले 299 रुपये वाला एक सस्ता प्लान भी उतारा है। BSNL के इस प्रीपेड प्लान में पूरे महीने भर यानी 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है। इसमें पूरे भारत में कहीं भी किसी भी नंबर पर कॉल करने के लिए कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता है। साथ ही, यह प्लान डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है।

नेटवर्क किया अपग्रेड

BSNL ने पिछले कुछ साल में अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने का काम किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने पिछले साल नवंबर में पूरे भारत में 4G सर्विस लॉन्च की है। यही नहीं, BSNL ने 5G सर्विस लॉन्च करने की भी तैयारी की है। बीएसएनएल ने इसके लिए पिछले साल करीब 1 लाख 4G मोबाइल टावर लगाने का काम किया है। इसके अलावा कंपनी लगातार मोबाइल टावर को अपग्रेड करने का काम कर रही है।

भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने नेटवर्क में पिछले कुछ महीनों में भारी मात्रा में नए यूजर्स भी जोड़े हैं। ट्राई की नई रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL के यूजर्स की संख्यां 9.3 करोड़ के पार पहुंच गई है। अप्रैल और मई के महीने में कंपनी ने करीब 1 लाख नए यूजर्स अपने नेटवर्क में जोड़े हैं।

यह भी पढ़ें - Vivo X300 सीरीज में आ रहा एक और दमदार कैमरे वाला फोन, 27 जुलाई की लॉन्चिंग कंफर्म