BSNL ने हाल ही में एक सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 3GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
Published : Jul 15, 2026 07:25 pm IST, Updated : Jul 15, 2026 07:25 pm IST
1/5Image Source : BSNL
BSNL ने हाल ही में एक सस्ता प्लान पेश किया है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली 3GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।
2/5Image Source : BSNL
BSNL का यह प्रीपेड प्लान 299 रुपये में आता है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें डेली 3GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।
3/5Image Source : India TV
BSNL ने इस प्रीपेड प्लान को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है, जिन्हें डेली ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। यूजर्स को इसमें पूरे भारत में कॉलिंग का भी लाभ मिलता है। साथ ही, वो डेली 100 SMS का भी लाभ लेते हैं।
4/5Image Source : BSNL
BSNL के पास इसके अलावा भी कई ऐसे सस्ते प्लान है, जिनमें निजी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा बेनिफिट्स मिलते हैं। कंपनी के पास 150 दिन वाला भी एक सस्ता प्लान है, जिसे हाल ही में पेश किया गया है।
5/5Image Source : BSNL
BSNL ने इसके अलावा नए यूजर्स के लिए 51 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर पेश किया है, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। बीएसएनएल का यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ आता है।