1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का तगड़ा प्लान, 200Mbps की स्पीड से मिलेगा 5000GB इंटरनेट, साथ में 25 से ज्यादा OTT

BSNL का तगड़ा प्लान, 200Mbps की स्पीड से मिलेगा 5000GB इंटरनेट, साथ में 25 से ज्यादा OTT

BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए नया ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट का लाभ मिलेगा। साथ में OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलेगा।

BSNL Broadband Plan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH/BSNL बीएसएनएल का सस्ता प्लान

Highlights

  • BSNL ने 200Mbps की स्पीड वाला नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है।
  • इस प्लान में यूजर्स को 5000GB इंटरनेट के साथ 25 से ज्यादा OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।
  • सरकारी कंपनी अपने प्लान के साथ 6 महीने के लिए डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

BSNL ने 200Mpbs वाला हाई स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। सरकारी कंपनी अपने इस प्लान के साथ लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसमें यूजर्स को 6 महीने तक यह प्लान रेगुलर प्राइस से सस्ते में मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को फास्ट इंटरनेट के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा।

BSNL का नया प्लान

BSNL India ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए लॉन्च हुए प्लान के बारे में जानकारी दी है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 1199 रुपये महीने में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत यूजर को हर महीने 88 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर अगले 6 महीने तक वैलिड रहेगा यानी यूजर्स को 6 महीने तक यह प्लान 1111 रुपये महीने में मिलेगा।

इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को डुअल बैंड वाई-फाई का लाभ मिलेगा। यह प्लान 200Mbps की हाई स्पीड इंटरनेट बेनिफिट के साथ आता है। इसमें यूजर्स को हर महीने 5000GB तक सुपरफास्ट स्पीड में इंटरनेट मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ मिल सकेगा।

BSNL का यह ब्रॉडबैंड प्लान 25 से ज्यादा OTT ऐप बेनिफिट्स के साथ भी आता है। इसमें यूजर्स को Jio Hotstar, Zee5, Sony LIV, Lionsgate Play, Sheemaro Me, Hungama OTT जैसे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में भी 200Mbps वाला प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 999 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को 5000GB डेटा और OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है

इसके अलावा कंपनी ने फ्रीडम ऑफर के तहत अपने OTT वाले प्लान को सस्ते में दे रही है। 199 रुपये वाला यह प्लान अब 150 रुपये में मिलेगा। इस प्लान की कीमत में 49 रुपये की कटौती की गई है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस एंटरटेनमेंट पैक में यूजर्स को Jio Hotstar, Zee5 और Sony LIV का एक्सेस मिलता है। कंपनी ने यह ऑफर अपने सभी पुराने और नए ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए उतारा है।

यह भी पढ़ें - Nokia ने फीचर फोन में दे दी स्मार्टफोन वाली बैटरी, 40 दिनों तक नहीं करना पड़ेगा चार्ज