1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL का नया ऑफर, 200Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, मिलेगा 5000GB डेटा

BSNL का नया ऑफर, 200Mbps की स्पीड से चलेगा इंटरनेट, मिलेगा 5000GB डेटा

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 07, 2026 12:00 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 12:00 pm IST

BSNL ने ब्रॉडबैंड यूजर्स के नया ऑफर पेश किया है। इसमें यूजर्स को 200Mbps की स्पीड से 5000GB डेटा का लाभ मिल रहा है।

BSNL broadband plan- India TV Hindi
बीएसएनएल का नया प्लान Image Source : BSNL INDIA

BSNL ने अपने यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को 200Mbps की स्पीड से सुपरफास्ट इंटरनेट का लाभ मिलेगा। भारत संचार निगम का यह WiFi प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो कम खर्च में तेज इंटरनेट, फ्री कॉलिंग और OTT जैसे बेनिफिट्स चाहते हैं।

999 रुपये वाला प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान की घोषणा की है। इस प्लान में यूजर्स को ऑप्टिकल फाइबर वाला ब्रॉडबैंड कनेक्शन ऑफर किया जाता है। इस प्लान की कीमत 999 रुपये है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। वहीं, यूजर्स को इसमें 200Mbps की स्पीड से इंटरनेट ऑफर किया जाता है। कंपनी यूजर्स को 5000GB का FUP यानी फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट सेट की है।

भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस प्लान में यूजर्स को OTT ऐप्स का भी फ्री एक्सेस दिया है। इस प्लान में Jio Hotstar, Hungama OTT, Zee5, Shemaroo OTT, Sony LIV जैसे ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलता है। बीएसएनएल का यह एक मंथली प्लान है, जिसमें इंटरनेट डेटा, OTT और कॉलिंग का लाभ मिलता है।

सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में अपने करोड़ों यूजर्स के लिए फ्रीडम ऑफर पेश किया है। BSNL यूजर्स को फ्रीडम ऑफर के तहत Sony LIV, Jio Hotstar और Zee5 तीनों OTT ऐप्स का एक्सेस महज 150 रुपये में दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने इस प्लान को एंटरटेनमेंट पैक के तौर पर उतारा है। यह ऑफर BSNL के सभी नए और पुराने FTTH यानी ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है। इस पैक की कीमत 199 रुपये है। फ्रीडम ऑफर में यह पैक 150 रुपये में मिलेगा यानी इसकी कीमत में 49 रुपये की कटौती की गई है।

51 रुपये वाला प्लान हुआ एक्सटेंड

BSNL ने अपने 51 रुपये वाले ऑफर को 31 अगस्त तक एक्सटेंड कर दिया है। इस प्लान में नए यूजर्स को महज 51 रुपये में ही BSNL का सिम मिल रहा है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने के लिए डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ दिया जा रहा था। यही नहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें - Amazon Sale में घटी Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत, 40000 रुपये का बंपर प्राइस कट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक