A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL के 1 रुपये वाले प्लान ने निजी कंपनियों के उड़ाए होश, 30 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन

BSNL के 1 रुपये वाले प्लान ने निजी कंपनियों के उड़ाए होश, 30 दिन तक रिचार्ज की नो टेंशन

BSNL ने Airtel, Jio और Vi की नींद उड़ा दी है। कंपनी ने 1 रुपये वाला नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 30 दिनों तक फ्री में कॉलिंग, डेटा समेत कई ऑफर दिए जा रहे हैं।

BSNL Recharge Plan- India TV Hindi
Image Source : PEXELS बीएसएनएल रिचार्ज प्लान

BSNL ने नए डिजिटल क्रांति की शुरुआत कर दी है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने निजी कंपनियों की नींद उड़ाते हुए 1 रुपये वाला धांसू प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2GB डेटा जैसे फायदे मिलेंगे। BSNL ने आजादी के मौके पर इस नए प्लान की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह नया प्लान ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए है। आइए, जानते हैं BSNL के नए प्लान के बारे में...

BSNL का नया प्लान

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस नए फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने बताया कि यूजर्स को महज 1 रुपये में ट्रू डिजिटल फ्रीडम मिलेगा। यह प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। 1 रुपये के रिचार्ज में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलेगा।

BSNL का यह ऑफर 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच देश के सभी टेलीकॉम सर्किल के लिए है। यूजर्स 1 रुपये में BSNL का नया सिम कार्ड खरीदकर इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कंफर्म किया है कि यह ऑफर केवल BSNL के नए यूजर्स के लिए है। पुराने यूजर्स को 1 रुपये में इस ऑफर का लाभ मिलेगा।

ARPU बढ़ाने की तैयारी

TRAI की हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में BSNL और Vi के लाखों यूजर्स ने नेटवर्क स्विच किया है। लगातार यूजर्स की संख्यां में हो रही गिरावट को देखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यह ऑफर दिया है। सरकार BSNL के ARPU को बढ़ाने चाह रही है। इसके लिए अब हर महीने रिव्यू मीटिंग किया जाएगा। टेलीकॉम ऑपरेटर को अपना एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर्स 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही, ARPU बढ़ाने के लिए प्लान मंहगे नहीं करने का भी निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

OnePlus Nord 5 Review: आकर्षक डिजाइन और अच्छी बैटरी वाला फोन, रह गई ये कमियां