Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. रिव्यूज़ और कंपेयर
  4. OnePlus Nord 5 Review: आकर्षक डिजाइन और अच्छी बैटरी वाला फोन, रह गई ये कमियां

OnePlus Nord 5 Review: आकर्षक डिजाइन और अच्छी बैटरी वाला फोन, रह गई ये कमियां

OnePlus Nord 5 Review: वनप्लस नॉर्ड सीरीज में कंपनी ने इस महीने दो फोन Nord 5 और Nord CE 5 लॉन्च किया है। इस सीरीज के Nord 5 को हमने कुछ दिन यूज किया और इसका रिव्यू लेकर आए हैं।

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
Published : Jul 31, 2025 06:55 pm IST, Updated : Sep 08, 2025 10:55 am IST
OnePlus Nord 5 Review- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV वनप्लस नॉर्ड 5 रिव्यू

OnePlus Nord 5 Review: वनप्लस ने जुलाई की शुरुआत में Nord सीरीज के दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने Nord 5 और Nord CE 5 भारतीय बाजार में उतारे हैं। इस सीरीज का OnePlus Nord 5 पिछले साल लॉन्च हुए Nord 4 का अपग्रेड है। पिछले साल लॉन्च हुए डिवाइस के मुकाबले कंपनी ने इसमें बिलकुल फ्रेश डिजाइन का यूज किया है। इस फोन का लुक और डिजाइन पिछले महीने लॉन्च हुए OnePlus 13s से इंस्पायर्ड है। हम इस फोन को कुछ दिन तक यूज करने के बाद इसका रिव्यू आपके लिए लेकर आए हैं।

OnePlus Nord 5 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में उतारा है। फोन के शुरुआती वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 37,999 रुपये में आता है। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- Dry Ice, Phantom Grey और Marble Sands में खरीदा जा सकता है। हमने इसके 12GB RAM + 256GB वाले स्टोरेज और Marble Sands का रिव्यू किया है।

OnePlus Nord 5 फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3
बैटरी 6,800mAh, 80W चार्जिंग
स्टोरेज 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
कैमरा 50MP + 8MP, 50MP सेल्फी
OS Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15

OnePlus Nord 5 Review
Image Source : INDIA TV
OnePlus Nord 5 Review

OnePlus Nord 5: डिजाइन 

OnePlus Nord 4 के मुकाबले इस फोन में आपको बिलकुल फ्रेश डिजाइन मिलेगा। कंपनी ने इस फोन की बॉडी में मैटल फ्रेम की जगह प्लास्टिक बॉडी का इस्तेमाल किया है। हालांकि, इसके बैक पैनल में मेट फिनिशिंग का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा मॉड्यूल में आपको स्मूद ग्लास जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा। कैमरा मॉड्यूल भी OnePlus 13s की तरह वर्टिकली अलाइंड है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।

OnePlus Nord 5 के बैक पैनल में मेट फिनिशिंग की वजह से यह काफी अट्रैक्टिव लगता है। इसे जब आप हाथ में उठाएंगे तो आपको इसकी फिनिशिंग समझ आएगी। फोन का वजन 211 ग्राम है। फोन के चारों ओर राउंडेट कॉर्नर वाली फिनिशिंग दी गई है, जिसकी वजह से इस फोन ग्रिप करने में आपको अच्छा लगेगा। हालांकि, अगर आपकी हथेली छोटी है तो इसे सिंगल हैंड में यूज करने में आपको दिक्कत आ सकती है।

वनप्लस ने इस फोन के लेफ्ट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन का इस्तेमाल किया है। वहीं, दूसरी तरफ अलर्ट स्लाइडर को हटा दिया है। इसकी जगह कंपनी ने एक मल्टीफंक्शनल बटन का इस्तेमाल किया है, जिसका इस्तेमाल आप कई चीजों के लिए कर सकते हैं। नीचे की तरफ सिम कार्ड स्लॉट के अलावा USB Type C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए गए हैं। नॉर्ड सीरीज के इस फोन को देखने के आपको यह नहीं लगेगा कि ये कोई मिड बजट फोन है।

OnePlus Nord 5 Review

Image Source : INDIA TV
वनप्लस नॉर्ड 5 रिव्यू

OnePlus Nord 5: डिस्प्ले

वनप्लस के इस मिड बजट स्मार्टफोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले के चारों ओर बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं। डिस्प्ले का आसपेक्ट रेश्यो 19.54:9 है और पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है। OnePlus 13 और OnePlus 13s यूज करने के बाद मुझे इस फोन का डिस्प्ले कुछ खास नहीं लगा, लेकिन इस प्राइस रेंज में आने वाले अन्य ब्रांड के फोन के मुकाबले इसका डिस्प्ले अच्छा है। इसमें 10-बिट कलर डेप्थ, HDR10+, 120Hz हाई रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया है, जो इसके डिजाइन पर फिट बैठता है। 

मुझे इस फोन पर गेमिंग के साथ-साथ वीडियो देखते समय डिस्प्ले की क्वालिटी में कोई खामी नजर नहीं आई है। इस प्राइस रेंज आने वाले एक-दो स्मार्टफोन को छोड़ दिया जाए तो इसका डिस्प्ले अच्छा है और यूजर्स को अच्छा वीडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। मैनें फोन पर मैनें कई क्रिकेट मैच और वेब सीरीज देखी है। इस फोन का डिस्प्ले 4K क्वालिटी वाले वीडियो को भी सपोर्ट कर रहा था। गेमिंग के दौरान भी फोन के डिस्प्ले में किसी तरह की दिक्कत महसूस नहीं हुई। 

OnePlus Nord 5 Review

Image Source : INDIA TV
OnePlus Nord 5 Review

OnePlus Nord 5: परफॉर्मेंस

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 4nm प्रोसेसर यूज किया गया है, जो अच्छी पावर इफिशिएंसी देता है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। फोन में आप दो नैनो SIM कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में हाइब्रिड सिम कार्ड स्लॉट मिलेगा, जो नीचे की तरफ USB Type C पोर्ट और स्पीकर ग्रिल के साथ फिट किया गया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। फोन में Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी, GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

OnePlus Nord 5 में Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 दिया गया है। कंपनी इस फोन को 3 साल का सॉफ्टवेयर अपग्रेड और 4 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट ऑफर कर रही है। परफॉर्मेंस की बात करें तो आप इस स्मार्टफोन पर हैवी ड्यूटी गेम एक्सपीरियंस कर सकते हैं। गेम खेलते समय आपको फोन के बैक में हल्की गर्माहट जरूर महसूस होगी, लेकिन इसमें घबराने की बात नहीं है। फोन में कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो फोन को मल्टी-टास्किंग के दौरान ठंडा रखता है।

OnePlus Nord 5 Review

Image Source : INDIA TV
OnePlus Nord 5 Review

इस फोन का यूजर इंटरफेस और ऑपरेटिंग सिस्टम क्लीन है और आपको स्टॉक Android का एक्सपीरियंस दिलाएगा। फोन सेट-अप करते समय आप अनवांटेड ऐप्स को स्किप कर सकते हैं, जिससे आपको फोन में कोई एक्स्ट्रा ऐप या ब्लॉटलेयर नहीं मिलेगा। मल्टी-टास्किंग के दौरान भी आपको फोन को यूज करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कंपनी ने इस फोन को AI फीचर से लैस किया है, इसमें आपको इन-बिल्ड Gemini AI का एक्सेस मिलेगा, जो आपके कई काम को आसान बना सकता है।

OnePlus Nord 5: बैटरी

वनप्लस ने अपने इस स्मार्टफोन में 6,800mAh की बड़ी बैटरी दी है। साथ ही, फोन में 80W Super VOOC फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलता है। इस फोन की बैटरी बड़ी होने की वजह से आप इसे सिंगल चार्ज में दो दिनों तक आसानी से यूज कर सकते हैं। अगर, आप हैवी यूजर हैं तो भी सुबह फोन फुल चार्ज करने के बाद आप इसे दिन भर यूज कर सकते हैं। आपको दोबारा फोन को चार्ज में लगाने की जरूरत नहीं होगी। वनप्लस के इस फोन में फास्ट चार्जिंग मिलता है, जो फोन को 25 से 30 मिनट में फुल चार्ज कर देता है। इस फोन को 10 मिनट चार्ज करने पर भी आप 5 से 6 घंटे तक यूज कर सकते हैं।

OnePlus Nord 5 Review

Image Source : INDIA TV
OnePlus Nord 5 Review

OnePlus Nord 5: कैमरा

वनप्लस के इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का Sony LYT-700 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। फोन के मेन सेंसर का अपर्चर f/1.8 है और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा मिलता है। फोन के बैक में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें प्राइमरी और अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर के साथ नीचे LED फ्लैश दिया गया है, जो अंधेरे में फोटोग्राफी करने में मदद करेगा।

OnePlus Nord 5 के प्राइमरी कैमरा से आप डे लाइट में अच्छी तस्वीर क्लिक कर सकते हैं। हालांकि, फोन से ली गई तस्वीर ज्यादा जूम करने पर वह पिक्सलेट हो जाती है। लो लाइट में ली गई तस्वीर आपको निराश कर सकती है। वहीं, वीडियो एक्सपीरियंस की बात करें तो इस स्मार्टफोन के कैमरे से 4K क्वालिटी की वीडियो शूट कर सकते हैं। वहीं, सेल्फी कैमरे की बात करें तो यह भी 4K क्वालिटी की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। फोन का कैमरा हमें फोटोग्राफी के लिए अच्छा लगा है। इस प्राइस रेंज में आने वाले Xiaomi और Samsung के फोन को यह कड़ी टक्कर देता है।

OnePlus Nord 5 Review

Image Source : INDIA TV
OnePlus Nord 5 Review

OnePlus Nord 5: क्यों खरीदें?

  • वनप्लस के इस फोन का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव और कॉम्पैक्ट है।
  • सेल्फी कैमरा में कंपनी ने बडा अपग्रेड किया है।
  • फोन में बड़ी बैटरी दी गई है, जिसकी वजह से आप इसे दो दिन तक यूज कर सकते हैं।

OnePlus Nord 5: क्यों नहीं खरीदें?

  • प्राइस रेंज में कैमरा क्वालिटी एवरेज है।
  • पिछले मॉडल के मुकाबले भारी है।
  • OnePlus Nord 4 का मैटल वाला बॉडी ज्यादा बेहतर था।
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Reviews and Compare से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement