A
Hindi News टेक न्यूज़ BSNL का धांसू प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ मिलेंगे 600 से ज्यादा फ्री चैनल, OTT ऐप्स समेत बहुत कुछ

BSNL का धांसू प्लान, सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ मिलेंगे 600 से ज्यादा फ्री चैनल, OTT ऐप्स समेत बहुत कुछ

BSNL ने वाई-फाई यूजर्स के लिए सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल समेत OTT ऐप्स का एक्सेस दिया जाता है। कंपनी ने अपने 25 साल पूरा होने पर इस प्लान को उतारा है।

BSNL- India TV Hindi Image Source : BSNL INDIA भारत संचार निगम लिमिटेड

BSNL ने अपने 25 साल पूरा होने पर खास प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ-साथ 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स और OTT ऐप्स का फ्री एक्सेस दिया जा रहा है। भारत संचार निगम लिमिटेड लगातार अपनी कनेक्टिविटी बेहतर कर रहा है। बीएसएनएल ने अपना यह नया सिल्वर जुबली ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को हाई स्पीड डेटा के साथ-साथ ये सभी बेनिफिट्स मिलते हैं।

सिल्वर जुबली ब्रॉडबैंड प्लान

कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस FTTH (फाइबर-टू-द-होम) हाई स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा की है, जिसमें 600 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल का एक्सेस दिया जा रहा है। इनमें से कंपनी 127 प्रीमियम लाइव टीवी चैनल ऑफर कर रही है। साथ ही, यूजर्स को कई प्रीमियम OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा। बीएसएनएल का यह ब्रॉडबैंड WiFi प्लान 625 रुपये महीने में आता है।

इस प्लान में यूजर्स को 75Mbps की स्पीड से डेटा ऑफर किया जाता है। कंपनी ने इसके लिए 2500GB की FUP यानी फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट सेट की है। इसके बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। OTT ऐप्स की बात करें तो यूजर्स को फ्री में SonyLIV और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जा रहा है।

सस्ता रिचार्ज ऑफर

BSNL इसके अलावा अपने यूजर्स को सस्ते रिचार्ज प्लान उपलब्ध करा रहा है। कंपनी ने 28 दिन की वैलिडिटी वाला एक सस्ता प्लान पेश किया है, जिसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग समेत डेली 2GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। भारत संचार निगम का यह प्रीपेड प्लान 199 रुपये में आता है। एयरटेल या अन्य निजी कंपनी के 199 रुपये वाले प्लान में आपको केवल कॉलिंग का लाभ मिलता है। कंपनी पूरे महीने के लिए महज 2GB डेटा ऑफर करती है।

BSNL अपनी कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार नए 4G मोबाइल टावर लगा रहा है। कंपनी ने हाल ही में करीब 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाए हैं। कंपनी का 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है और 5G रेडी है। ऐसे में कंपनी जल्द ही 5G सर्विस भारत में लॉन्च करने वाली है।

यह भी पढ़ें -

Samsung के तीन बार मुड़ने वाले फोन की कीमत रिवील, जानें भारत में कितने का मिलेगा

फर्जी कॉल्स और मैसेज के खिलाफ बड़ा एक्शन, 2 महीने में 318 कंपनियां हुई ब्लैकलिस्ट