1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के तीन बार मुड़ने वाले फोन की कीमत रिवील, जानें भारत में कितने का मिलेगा

Samsung के तीन बार मुड़ने वाले फोन की कीमत रिवील, जानें भारत में कितने का मिलेगा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 04, 2025 10:59 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 10:59 am IST

Samsung Galaxy Z TriFold की कीमत कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सैमसंग का यह तीन बार मुड़ने वाला फोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें 200MP कैमरा समेत कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Samsung Galaxy Z Tri Fold- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी जी ट्राई फोल्ड Image Source : SAMSUNG

सैमसंग ने हाल ही में अपना तीन बार मुड़ने वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z TriFold लॉन्च किया है। इस फोन को दक्षिण कोरिया के अलावा चुनिंदा मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग ने अपने इस ट्रिपल फोल्डेबल फोन की कीमत रिवील कर दी है। यह फोन 12 दिसंबर से दक्षिण कोरिया में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा इसकी जल्द ही अमेरिका, यूरोप चीन, ताइवान, सिंगापुर और यूएई में भी बिक्री शुरू होगी।

कीमत हुई रिवील

सैमसंग कोरिया न्यूजरूम के मुताबिक, यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन KRW 3,594,000 यानी लगभग 2.2 लाख रुपये की कीमत में मिलेगा। यह इसके 16GB रैम और 512GB वेरिएंट का प्राइस है। अमेरिकी बाजार में इस फोन की कीमत 2,990 डॉलर हो सकती है। वहीं, यूके में 2,680 पाउंड और यूरोप में 2,680 यूरो की शुरुआती कीमत में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। GSMArena के मुताबिक, भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,44,000 रुपये हो सकती है।

Samsung Galaxy Z TriFold के फीचर्स

सैमसंग का यह ट्रिपल फोल्डेबल फोन 10 इंच के बड़े मेन स्क्रीन के साथ आता है, जिसे तीन बार फोल्ड किया जा सकता है। इस फोन में एख 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा। ये दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और इसमें फ्लेक्सिबल AMOLED पैनल का इस्तेमला किया गया है। सैमसंग के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy Z TriFold फीचर्स
मेन डिस्प्ले 10 इंच, AMOLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले 6.5 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB रैम, 1TB
बैटरी 5,600mAh, 45W, 15W
रियर कैमरा 200MP + 12MP + 10MP
फ्रंट कैमरा 10MP (कवर और मेन स्क्रीन)

यह फोन 5,600mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड और 15W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल किया गया है। सैमसंग के इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह 200MPके मेन, 12MP के अल्ट्रा वाइड और 10MP के टेलीफोटो कैमरे के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मेन और कवर स्क्रीन पर 10MP के कैमरे दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -

फर्जी कॉल्स और मैसेज के खिलाफ बड़ा एक्शन, 2 महीने में 318 कंपनियां हुई ब्लैकलिस्ट

DigiLocker में आया पासपोर्ट वेरिफिकेशन फीचर, अब घर बैठे होगा हर काम, जानें कैसे करें यूज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक