Published : Dec 02, 2025 11:10 pm IST, Updated : Dec 02, 2025 11:10 pm IST
1/5Image Source : Samsung
सैमसंग ने आखिरकार अपना तीन बार मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन ग्लोबली पेश कर दिया है। यह फोन फिलहाल चुनिंदा मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने फोन की कीमत और सेल को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे 12 दिसंबर को सबसे पहले दक्षिण कोरियाई मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
2/5Image Source : Samsung
इसके अलावा यह फोन चीन, ताइवान, सिंगापुर और यूएई में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। अमेरिका समेत अन्य मार्केट में इसे अलगे साल सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। सैमसंग का यह तीन बार मुड़ने वाले फोन Galaxy Z TriFold दमदार फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसमें 10 इंच की बड़ी फोल्डेबल स्क्रीन दी है। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की सेकेंडरी कवर स्क्रीन मिलेगी। खुलने के बाद फोन की मोटाई 3.9mm और बंद रहने पर 12.9 mm होगी।
3/5Image Source : Samsung
Galaxy Z TriFold को कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 चिपसेट के साथ पेश किया है। फोन में 5600mAh की थ्री सेल बैटरी दी गई है। यह Android 16 पर बेस्ड OneUI 8 के साथ आता है। फोन को फोल्ड करने के लिए कंपनी ने इसके डिजाइन में बड़ा अपग्रेड किया है। यह फोन दो मुड़ने वाले हिंज के साथ आता है।
4/5Image Source : Samsung
इस तीन बार मुड़ने वाले फोन में कंपनी ने 5 कैमरे दिए हैं। यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 200MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। कंपनी ने फोन की कवर स्क्रीन में 10MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेकेंडरी डिस्प्ले में भी 10MP का कैमरा मिलेगा।
5/5Image Source : Samsung
सैमसंग ने फिलहाल इसकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 2,000 अमेरिकी डॉलर हो सकती है। हालांकि, पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन की कीमत और भी कम हो सकती है।