1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. बच्चों के लिए आएगा स्पेशल 'Child SIM Card'? इस देश ने की तैयारी, इंटरनेट सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम

बच्चों के लिए आएगा स्पेशल 'Child SIM Card'? इस देश ने की तैयारी, इंटरनेट सेफ्टी को लेकर बड़ा कदम

बच्चों के लिए डेडिकेटेड सिम कार्ड लाने की तैयारी की जा रही है। ये सिम कार्ड खास तौर पर बच्चों के लिए डिजाइन किए जाएंगे, ताकि बच्चे सुविधाओं का मिसयूज न कर पाए।

Child SIM Card- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH चाइल्ड सिम कार्ड

इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'चाइल्ड सिम कार्ड' की तैयारी की जा रही है। इस स्पेशल सिम कार्ड में कई सर्विस को सीमित किया जा सकता है, ताकि बच्चें इंटरनेट और मोबाइल पर वहीं चीजें एक्सेस कर पाएं, जो उनके उम्र के लिए बने हों। साथ ही, इस सिम कार्ड का कंट्रोल पैरेंट्स के पास होगा, जिसकी वजह से बच्चे मोबाइल सुविधाओं का दुरुपयोग न कर सके। रिपोर्ट के मुताबिक, इस चाइल्ड सिम कार्ड को 30 जून 2026 से पहले पेश किया जा सकता है।

Child SIM Card लाने की तैयारी

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इजिप्ट सरकार ने बच्चों के लिए डेडिकेटेड Child SIM Card लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस सिम कार्ड में सोशल मीडिया से जुड़ी पाबंदियां होंगी, जिसकी वजह से बच्चे सोशल मीडिया का मिसयूज नहीं कर पाएंगे। इजिप्ट सरकार ने बच्चों के लिए फिक्स्ड इंटरनेट कंट्रोल सिस्टम लागू करने की योजना बनाई है, जिसमें टेलीकॉम ऑपरेटर की मदद से टर्मिनल डिवाइसेज को कंट्रोल किया जा सके। टर्मिनल डिवाइसेज के जरिए कंटेंट के वर्गीकरण और पैरेंट्स के लिए कंट्रोल देना है।

इजिप्ट के ऑनलाइन पोर्टल Daily News Egypt की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानून के ड्रॉफ्ट को पूरा करने का निर्देश दिया है। इसके लिए एक व्यापक विधेयक लाने की तैयारी है।

कैसे काम करेगा Child SIM Card?

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स डेडिकेटेड सिम कार्ड जारी करेंगे। ये सिम कार्ड पैरेंट्स के मोबाइल नंबर से लिंक होंगे। साथ ही, इनमें कई सुविधाओं को लिमिट किया जाएगा, ताकि बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से ही चीजें एक्सेस कर पाएं। हालांकि, इसके लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स और अन्य स्टेक होल्डर्स को वैलिडेशन प्वाइंट बनाना होगा, जो तय कर सके कि सिम कार्ड को बच्चा यूज कर रहा है या नहीं?

इजिप्ट के अलावा कई और देशों में भी बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। हालांकि, इन देशों में कोई डेडिकेटेड सिम कार्ड की व्यवस्था को लेकर फिलहाल कोई तैयारी नहीं की गई है। वहीं, भारत के कुछ राज्यों में भी बच्चों के सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर तैयारी की गई है। इन राज्यों में 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सेस नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें - लॉन्च से पहले क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के हाथ में दिखा Vivo का Ultra फोन, DSLR को भी कर देगा 'फेल