क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के हाथ में Vivo का एक अनरिलीज्ड फोन देखा गया है। वीवो का यह फोन अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। यह फ्लैगशिप फोन DSLR को टक्कर दे सकता है। फोन में 200MP के दो कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स मिल सकते हैं। वीवो अपनी फ्लैगशिप X सीरीज को रिफ्रेश करने वाला है। इस साल कंपनी X300 सीरीज में अल्ट्रा फोन लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा X300 FE को भी भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर वीवो के इस फोन को क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के हाथ में देखा जा सकता है। पंजाब किंग्स के कप्तान वीवो के इस अनरिलीज्ड फोन पर अपना हाथ आजामाते दिखे हैं। फोन के बैक में जूम लेंस लगा है, जबकि इस फोन में फोटोग्राफी एक्सेसरीज लगे हुए हैं, जिससे अय्यर स्टेडियम की फोटो उतारते नजर आ रहे हैं। फोटो में कैमरा लेंस पर Vivo की ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
Vivo X300 Pro, Vivo X300 FE जल्द होंगे लॉन्च
पिछले दिनों सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन अगले महीने 7 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इन दोनों फोन की सेल 14 मई को आयोजित की जाएगी। Vivo X300 FE को हाल ही में रूसी बाजार में उतारा गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत RUB 60,299 (लगभग 71,000 रुपये) है। वहीं, Vivo X300 Ultra पहले ही चीनी बाजार में दस्तक दे चुका है, जिसकी कीमत CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपये) से शुरू होती है।
Vivo X300 Ultra के फीचर्स
वीवो का यह फ्लैगशिप फोन 6.82 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन में Quaclcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 6,600mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।
चीन में यह फोन DSLR क्वालिटी वाले कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। इसके बैक में 200MP के दो कैमरा दिए गए हैं। वहीं, फोन में 50MP का तीसका कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी यह फोन 50MP के कैमरे के साथ आता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE भारत में कब होंगे लॉन्च? आ गई डेट! DSLR को मिलेगी टक्कर