1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE भारत में कब होंगे लॉन्च? आ गई डेट! DSLR को मिलेगी टक्कर

Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE भारत में कब होंगे लॉन्च? आ गई डेट! DSLR को मिलेगी टक्कर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 14, 2026 02:07 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 02:07 pm IST

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन 200MP के दो कैमरे के साथ आ सकता है। फोन में कई दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

Vivo X300 Ultra- India TV Hindi
वीवो एक्स 300 अल्ट्रा Image Source : VIVO

Vivo अपने दो और तगड़े फोन को भारत में लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी के ये फोन DSLR क्वालिटी के कैमरे फीचर के साथ आएंगे। Vivo X300 सीरीज में कंपनी Ultra और FE मॉडल को लॉन्च करेगी। भारत में ये दोनों फोन अगले महीने पेश किए जा सकते हैं। वहीं, इन दोनों फोन की सेल डेट भी सामने आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो जल्द ही आधिकारिक तौर पर अपने इन दोनों फोन के बारे में ऐलान कर सकता है।

7 मई को हो सकता है लॉन्च

Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को अगले महीने 7 मई को लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इन दोनों फोन की सेल 14 मई को आयोजित की जा सकती है। टिप्स्टर योगेश बरार ने वीवो के इन दोनों फोन की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी शेयर की है। हालांकि, टिप्स्टर ने इन दोनों फोन की लॉन्च और सेल डेट के अलावा अन्य कोई जानकारी रिवील नहीं की है। ये फोन पहले ही चीन और अन्य मार्केट में पेश किए जा चुके हैं।

Vivo X300 FE को हाल ही में रूस में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत RUB 60,299 यानी लगभग 71,000 रुपये है। वहीं, Vivo X300 Ultra को चीनी बाजार में CNY 6,999 (लगभग 95,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB + 1TB कलर ऑप्शन में आ सकता है। भारत में वीवो एक्स 300 अल्ट्रा को ब्लैक, फिल्म ग्रीन और सिल्वर टोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X300 Ultra के फीचर्स

वीवो का यह फ्लैगशिप फोन 6.82 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इस फोन में Quaclcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। यह फोन 6,600mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। 

चीन में यह फोन DSLR क्वालिटी वाले कैमरे के साथ लॉन्च हुआ है। इसके बैक में 200MP के दो कैमरा दिए गए हैं। वहीं, फोन में 50MP का तीसका कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी यह फोन 50MP के कैमरे के साथ आता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6.3 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Realme ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, जानें कितनी है कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक