A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सस्ते में मिल रहा Daikin का Split AC, 5 स्टार वाले मॉडल पर तगड़ा ऑफर

सस्ते में मिल रहा Daikin का Split AC, 5 स्टार वाले मॉडल पर तगड़ा ऑफर

गर्मियों में Daikin के Split AC की खरीद पर तगड़ा ऑफर मिल रहा है। अमेजन पर एसी की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Daikin AC Offer- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH एसी पर ऑफर

गर्मियों में अगर आप Daikin का Split AC खरीदने का मन बना रहे हैं तो ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आपको तगड़ी छूट मिलने वाली है। खास तौर पर 5 स्टार रेटिंग वाले मॉडल की खरीद पर आपको सबसे ज्यादा फायदा मिलने वाला है। Daikin के एसी इन्वर्टर टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। साथ ही, इनमें फायदा ये होता है कि ये PM 2.5 फिल्टर फिटेड हैं, जिसकी वजह से ये एसी एयर प्यूरीफायर का भी काम करते हैं। आइए, जानते हैं अमेजन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

24,990 रुपये में Split AC

Daikin का 0.8 टन वाला यह एसी 24,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। एसी की कीमत में 31% का प्राइस कट किया गया है। इसके अलावा इसकी खरीद पर 2,500 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। यह एसी नई 2 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसमें PM 2.5 फिल्टर इन-बिल्ट है। इसमें आपको इकोनॉमी मोडस, डुअल एयरफ्लो फ्लैप आदि दिए गए हैं। कंपनी एसी पर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इसके कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी मिलेगी।

1.5 टन वाला Split AC

Daikin का यह एसी नए 3 स्टार रेटिंग के साथ आता है। इसकी कूलिंग कैपेसिटी 1.5 टन है और इसमें इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इस एसी की कीमत 36,990 रुपये है। इसकी कीमत में 34% की कटौती की गई है। इसके अलावा एसी की खरीद पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी एसी पर 1 साल की और कंप्रेसर पर 5 साल की वारंटी ऑफर कर रही है। इसमें भी PM 2.5 फिल्टर मिलता है, जिसकी वजह से यह घर के हवा को भी साफ रखता है।

5 स्टार रेटिंग वाला AC

Daikin के इस एसी पर 29% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 48,490 रुपये की कीमत में घर ला सकते हैं। इसकी खरीद पर 2,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें यह एसी बहुत की कम बिजली खाएगा। इसमें नई 5 स्टार रेटिंग मिलती है। फीचर्स की बात करें तो यह 1.5 टन वाला Split AC नए ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके अलावा एसी में इन्वर्टर टेक्नोलॉजी और इन-बिल्ट एयर प्यूरीफायर मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Oppo ने उड़ा दी Apple, Samsung की नींद, लॉन्च किया 200MP + 200MP कैमरे वाला तगड़ा फोन, जानें कीमत