1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने उड़ा दी Apple, Samsung की नींद, लॉन्च किया 200MP + 200MP कैमरे वाला तगड़ा फोन, जानें कीमत

Oppo ने उड़ा दी Apple, Samsung की नींद, लॉन्च किया 200MP + 200MP कैमरे वाला तगड़ा फोन, जानें कीमत

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 21, 2026 06:15 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 06:17 pm IST

Oppo Find X9 Ultra की ग्लोबल मार्केट में एंट्री हो गई है। ओप्पो का यह फोन Apple, Samsung जैसे ब्रांड्स के फ्लैगशिप फोन की टेंशन बढ़ा सकता है। फोन में 200MP के दो कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Oppo Find X9 Ultra- India TV Hindi
ओप्पो फाइंड एक्स 9 अल्ट्रा Image Source : OPPO

Apple, Samsung जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की टेंशन बढ़ाने के लिए Oppo ने Find X9 Ultra लॉन्च किया है। ओप्पो का यह फ्लैगशिप फोन 200MP के दो कैमरे के साथ आता है। यही नहीं, फोन में 16GB रैम, 1TB तक स्टोरेज और सबसे तगड़ा प्रोसेसर दिया गया है। चीनी ब्रांड के इस फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। इस फोन को Oppo Find X9 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल के तौर पर उतारा है।

Oppo Find X9 Ultra की कीमत

ओप्पो ने अपने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज में पेश किया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 1,499 डॉलर यानी लगभग 1,40,000 रुपये है। Samsung Galaxy S26 Ultra को भी कंपनी ने 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उतारा है। वहीं, iPhone 17 Pro Max की कीमत भी इसी रेंज में है। चीनी ब्रांड इस फोन को अगले महीने 15 मई से सेल के लिए उपलब्ध कराएगा। भारत में इस फोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ Oppo Find X9s भी भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।

Oppo Find X9 Ultra

इस प्रीमियम फोन में 6.82 इंच का LTPO 2.0 AMOLED पैनल दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 3216 x 1440 पिक्सल है। फोन के डिस्प्ले में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोससर पर काम करता है। इस फोन के साथ 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। फोन में डेटा ट्रांसफर करने के लिए UFS 4.0 टेक्नोलॉजी मिलती है।

Oppo Find X9 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdrgaon 8 Elite Gen 5
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 7,050mAh, 100W
कैमरा 200MP + 200MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 16, Color OS

Oppo Find X9 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 200MP का पेरीस्कोप कैमरा भी मिलता है। इस फोन में 50MP का तीसरा पेरीस्कोप कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में 32MP का Sony IMX615 सेंसर मिलेगा।

ओप्पो के इस फ्लैगशिप फोन में 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ ही, फोन में 100W का वायर्ड और 50W का वायरलेस चार्जिंग मिलेगा। यह फोन 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करता है। ओप्पो के इस फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 मिलेगा। इसमें फिजिकल के साथ eSIM का भी सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vivo T5 Pro 5G की सेल शुरू, 9020mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रही अच्छी छूट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक