1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Vivo T5 Pro 5G की सेल शुरू, 9020mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रही अच्छी छूट

Vivo T5 Pro 5G की सेल शुरू, 9020mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रही अच्छी छूट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 21, 2026 04:08 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 04:08 pm IST

Vivo T5 Pro 5G को पहली सेल में सस्ते में खरीदने का मौका है। कंपनी फोन की खरीद पर लिमिटेड डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस फोन में 9020mAh की बैटरी, 12GB रैम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Vivo T5 Pro 5G Sale in India- India TV Hindi
वीवो टी5 प्रो की सेल Image Source : VIVO INDIA

Vivo T5 Pro 5G आज यानी 21 अप्रैल से भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। वीवो का यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में खरीदा जा सकता है। चीनी ब्रांड के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप, 9020mAh की तगड़ी बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन की सेल फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जा रही ह। फोन की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 9020mAh बैटरी के साथ आने वाला सबसे पतला फोन है।

Vivo T5 Pro 5G पर ऑफर

वीवो का यह मिड बजट फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 33,999 रुपये और 39,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर फोन की सेल में यूजर्स को 1,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 21,500 रुपये तक का एक्सचेंज मिलेगा। यह फोन 5,000 रुपये की No Cost EMI में भी घर ला सकते हैं।

Vivo T5 Pro के फीचर्स

वीवो का यह फोन Glacier Blue और Cosmic Blac कलर ऑप्शन में आता है। इस फोन में IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है यानी यह पानी में भींगने पर भी खराब नहीं होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। Vivo T5 Pro में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।

Vivo T5 Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdrgaon 7s Gen 4
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 9000mAh, 90W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, Origin OS

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का बोकेह कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 9020mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग से लैस है।

यह भी पढ़ें - Motorola Edge 70 Fusion Review: प्रीमियम डिजाइन के साथ जबरदस्त बैटरी, जानें हमें कैसा लगा यह फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक