1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया टचस्क्रीन वाला AI लैपटॉप, मिलेगा 32GB रैम और 1TB स्टोरेज

Dell ने भारत में लॉन्च किया टचस्क्रीन वाला AI लैपटॉप, मिलेगा 32GB रैम और 1TB स्टोरेज

Dell XPS 13 सीरीज का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। डेल का यह AI लैपटॉप intel Ultra 7 चिपसेट और 32GB रैम के साथ आता है। इसमें 1TB तक SSD का सपोर्ट दिया गया है।

Dell Laptop- India TV Hindi
Image Source : DELL डेल लैपटॉप

Dell ने XPS सीरीज का नया लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है। डेल का यह लैपटॉप AI फीचर्स से लैस है और टचस्क्रीन के साथ आता है। इसमें कंपनी ने 32GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया है। यह लैपटॉप एल्युमीनियम चेचिस के साथ आता है, जिसकी वजह से इसका वजन काफी हल्का है। इसका सीधा मुकाबला Apple MacBook, HP OmniBook, Lenovo के AI फीचर्स वाले लैपटॉप से होगा। कंपनी ने साल की शुरुआत में Dell 15 सीरीज को भारत में पेश किया था।

Dell XPS 13 (2026) की कीमत

Dell का यह लैपटॉप तीन स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट की कीमत 1,80,990 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स- 16GB RAM + 1TB और 32GB RAM + 1TB की कीमत क्रमशः 2,00,990 रुपये और 2,41,990 रुपये है। इस लैपटॉप को एक ही Sky कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसे कंपनी के आधिकारिक स्टोर के अलावा लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकेगा।

  • 16GB RAM + 512GB SSD - 1,80,990 रुपये
  • 16GB RAM + 1TB SSD - 2,00,990 रुपये
  • 32GB RAM + 1TB SSD - 2,41,990 रुपये

Dell XPS 13 (2026) के फीचर्स

Dell का यह नया XPS 13 लैपटॉप 13.4 इंच के 2.5K रेजलूशन वाले टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है। इस लैपटॉप के डिस्प्ले का रेजलूशन 2560 x 1600 पिक्सल है। इसके डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस प्रीमियम लैपटॉप की खास बात ये है कि इसमें ग्लास टचपैड मिलता है। यही नहीं, इसमें कंपोजिट एल्युमीनियम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है।

यह AI लैपटॉप Intel Core Ultra 7 सीरीज 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ इंटिग्रेटेड ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इंटेल का यह चिपसेट NPU के साथ आता है, यानी AI इस्तेमाल करने में सक्षम होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए WiFi 7, Bluetooth 6.0 दिए गए हैं। यह Windows 11 Home बेसिक ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 2MP का IR वेबकैम दिया गया है। साथ ही, यह Windows Hello सपोर्ट से लैस है। 

इसमें कंपनी ने 52Whr की बैटरी दी है, जिसके साथ 65W का अडैप्टर मिलता है। यह Microsoft Office Home और Microsoft 365 Basic सब्सक्रिप्शन से लैस है। इसमें 32GB LPDDR5 रैम और 1TB तक SSD स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - BSNL की 5G सर्विस जल्द होगी लॉन्च, सरकारी कंपनी ने की बड़ी तैयारी