1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Dell 15 भारत में लॉन्च, Copilot Key और AI फीचर्स से लैस लैपटॉप की कीमत 70 हजार रुपये से कम

Dell 15 भारत में लॉन्च, Copilot Key और AI फीचर्स से लैस लैपटॉप की कीमत 70 हजार रुपये से कम

 Published : Apr 20, 2026 06:30 pm IST,  Updated : Apr 20, 2026 06:30 pm IST

डेल ने आज लैपटॉप मार्केट में Dell 15 (2026) लॉन्च कर दिया है और ये इंटेल कोर अल्ट्रा 5 और अल्ट्रा 7 प्रोसेसर ऑप्शन्स के साथ आता है। लैपटॉप 2 कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Dell 15 (2026)- India TV Hindi
डेल 15 (2026) Image Source : DELL

Dell: Dell ने Dell 15 (2026) को भारत में लॉन्च कर दिया है और ये लैपटॉप उन लोगों के लिए नया ऑप्शन बनकर सामने आया है जो डे-टू-डे टास्क के लिए ईजी लैपटॉप यूज करने की ख्वाहिश रखते हैं। ये 70,000 रुपये से कम की प्राइस रेंज में आता है और अल्ट्रा 7 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें AI फीचर्स भी भरपूर मिलते हैं और ये मुख्य तौर पर स्टूडेंट्स के लिए खासा यूजफुल डिवाइस है। इसके अलावा वर्किंग प्रोफेशनल्स या उन लोगों के लिए भी अच्छी यूजफुल डिवाइस है जो कि डेली का काम आसानी से करना चाहते हों और इस लैपटॉप में चीजों को ओवरकॉम्पलिमेंट नहीं किया जा रहा है।

अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए एक नया लैपटॉप खरीदना चाहते हों तो आपको इसके प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स चेक करने चाहिए, आप भी लेटेस्ट Dell 15 के बारे में जरूरी बातें यहां जान लें-

Dell 15 (2026) की कीमत और अवेलिबिलिटी

Dell 15 (2026) का दाम भारत में 69,999 रुपये पर है और आप सेलेक्टेड बैंकों के क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5000 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड और सेलेक्टेड बैंकों के डेबिट कार्ड पर 3,6,9 और 12 महीनों की नो कॉस्ट ईएमआई प्लान भी आप ले सकते हैं। आप इस लैपटॉप को Dell.com, डेल के स्टोर्स और बड़े फॉरमेंट रिटेल और मल्टीब्रांड आउटलेट्स पर खरीद सकते हैं। आप इस लैपटॉप को दो कलर ऑप्शन्स में खरीद सकते हैं जिनके नाम कार्बन ब्लैक और प्लेटिनम सिल्वर हैं।

Dell 15 (2026) के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

लेटेस्ट डेल 15 (2026) में इंटेल कोर अल्ट्रा 5 और अल्ट्रा 7 प्रोसेसर ऑप्शन्स मिलते हैं और इसके साथ इसमें इंटीग्रेटेड इंटेल Arc ग्राफिक्स मिलते हैं। आप इस लैपटॉप को 16GB DDR5 के रैम तक और 1TB SSD के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं। डेल इस लैपटॉप में एआई फीचर्स पर भी काम कर रहा है और इसके लिए बिल्ट-इन NPU चिप्स का सहारा ले रहा है। इसमें एक डेडीकेटेड कोपायलट (Copilot) की भी मिल रही है जिसके जरिए Windows 11 में एआई फीचर्स का क्विक एक्सेस मिल जाता है।

डिस्प्ले

इस लैपटॉप में  15.6-इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है जो एंटी-ग्लेयर कोटिंग और अच्छी ब्राइटनेस के साथ आता है। लैपटॉप में एक फुल साइज कीबोर्ड मिलता है जो कि न्यूमेरिक कीपैड के साथ आता है। इसमें ऑप्शनल बैकलिट कीज हैं और जेस्चर सपोर्ट के साथ बड़ा टचपैड मिलता है। इसमें एक बेसिक 720p वेबकैम मिलता है जो माइक्रोफोन्स के साथ आता है। ये वीडियो कॉल्स के लिए ठीक रहता है।

बैटरी

Dell 15 (2026) में 41Wh बैटरी मिलती है जो 65W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। अगर इसके पोर्ट्स की बात करें तो USB-A, USB-C और HDMI और हेडफोन जैक मिल रहा है और कंपनी ने इस मोर्चे पर कोई समझौता नहीं किया है। ये Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.3 से भी लैस होकर आता है। लैपटॉप के कलर्स भी आकर्षक हैं।

ये भी पढ़ें 

AC में गैस भरवाने में आमतौर पर कितना खर्च आता है? जानें एसी गैस रीफिलिंग की सही लागत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक