4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावा का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने रविवार को इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अगले महीने 9 अप्रैल को असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में वोट डाले जाएंगे। वहीं, तामिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। पहले फेज की वोटिंग 23 अप्रैल और दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 मई को आएगा।
वहीं, चुनाव आयोग 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी करा रहा है। गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को उपचुनाव की वोटिंग होगी। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को उपचुनाव के वोट डाले जाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त झानेश कुमार ने मतदाताओं की सुविधा के लिए ECINET यूनिफाइड प्लेटफॉर्म का जिक्र किया। इस प्लेटफॉर्म पर लोगों को वोट और वोटर से जुड़ी सभी सुविधाएं मिलेंगी।
ECINET में मिलेंगी ये सुविधाएं
- वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म
- वोटर कार्ड से जुड़ी शिकायतें
- e-वोटर कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड
- BLO से संपर्क
- वोटर लिस्ट में नाम करें सर्च
- दिव्यांग जनों के लिए वोटर सर्विस से जुड़ी सुविधाएं
- वोटर अप्लिकेशन का स्टेटस चेक
वोटर सर्विस के अलावा इस प्लेटफॉर्म पर आपको चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां मिलेंगी। इस प्लेटफॉर्म पर आप अपने एरिया के कैंडिडेट्स के नाम जान सकते हैं। इसके अलावा चुनाव में हुई गड़बड़ी को भी इसके जरिए रिपोर्ट किया जा सकता है। साथ ही, मौजूदा चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी। कहां कितने प्रतिशत वोटिंग हुई यानी वोटर टर्नआउट के बारे में भी इस प्लेटफॉर्म पर जानकारी मिलेगी। साथ ही, पिछले चुनाव से जुड़ी जानकारियां भी यहां मिलेगी।
ECINET कैसे करें यूज?
ECINET पोर्टल को आप वेब और ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। PC पर इसकी वेबसाइट पर जाकर वोट और वोटर से जुड़ी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं, स्मार्टफोन यूजर्स गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से ECINET ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद इससे जुड़ी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Airtel का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म