1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Airtel का लंबी वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, साल भर रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 15, 2026 03:09 pm IST,  Updated : Mar 15, 2026 03:09 pm IST

Airtel के पास लंबी वैलिडिटी वाले कई सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को कई बेनिफिट्स मिलते हैं। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी ने यूजर्स को सस्ते में नंबर एक्टिव रखने का जुगाड़ कर दिया है।

Airtel Recharge Plan- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान Image Source : UNSPLASH

मोबाइल नंबर आज हमारी जरूरत बन गया है। बैंक अकाउंट ओपन करने से लेकर सरकारी डॉक्यूमेंट्स बनाने या फिर अन्य सुविधाओं के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत होती है। अगर, मोबाइल नंबर रिचार्ज न हो तो कई बार आपको दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जुलाई 2024 में सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्लान महंगे कर दिए थे। इसके बाद से मोबाइल नंबर को एक्टिव रखने लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ता है। Airtel ने अपने इन यूजर्स के लिए लंबी वैलिडिटी वाले कई सस्ते प्लान उतारे हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं।

1849 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलता है। इसके अलावायूजर्स को फ्री नेशनल रोमिंग और 3600 SMS का लाभ मिलता है। एयरटेल ने इस प्रीपेड प्लान को 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह एक कॉलिंग और मैसेज ओनली प्लान है, जिसमें यूजर्स को डेटा नहीं मिलता है। हालांकि, यूजर्स डेटा पैक लेकर इस प्लान के साथ डेटा बेनिफिट्स ले सकते हैं।

2249 रुपये वाला प्लान

यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। कंपनी अपने इस प्लान में भी यूजर्स को कुल 3,600 फ्री SMS ऑफर करती है। भारत एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को डेटा भी ऑफर किया जाता है। बेसिक स्मार्टफोन यूजर्स को इसमें कुल 30GB डेटा का लाभ मिलता है। यूजर्स अपने इस डेटा को कभी भी यूज कर सकते हैं, इसके लिए कोइ डेली लिमिट सेट नहीं किया गया है।

इन दोनों सस्ते प्लान के अलावा एयरटेल के पास एक और 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। एयरटेल अपने इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ मिलता है। यह प्लान डेली 100 फ्री SMS बेनिफिट्स के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Motorola के वाटरप्रूफ फोन पर धांसू ऑफर, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक