Monday, March 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola के वाटरप्रूफ फोन पर धांसू ऑफर, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Motorola के वाटरप्रूफ फोन पर धांसू ऑफर, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Mar 15, 2026 02:05 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 02:05 pm IST

Motorola Edge 60 Fusion को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Edge 70 Fusion के लॉन्च होते ही मोटोरोला का यह बजट फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला एज 60 फ्यूजन

मोटोराला के वाटरप्रूफ फोन Edge 60 Fusion की कीमत में भारी कटौती की गई है। पिछले साल लॉन्च हुआ मोटोरोला का यह फोन लॉन्च प्राइस से 6,000 रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 5500mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मोटोरोला के इस फोन को फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 60 Fusion पर ऑफर

Motorola का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB रैम + 256GB में आता है। फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर इसे 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। इस फोन को 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है और इसमें 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। मोटोरोला का यह मिड बजट फोन चार आकर्षक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

  • 8GB RAM + 128GB - 18,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB - 20,899 रुपये
  • 12GB RAM + 256GB - 22,799 रुपये

Motorola Edge 60 Fusion के फीचर्स

मोटोरोला का यह फोन MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इस फोन में कंपनी ने 5500mAh की दमदार बैटरी दी है, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है।

यह बजट फोन 6.67 इंच के pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। यह फोन 3D कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1.5K है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, बैक पैनल में वीगन लेदर दिया गया है।

Motorola Edge 60 Fusion फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच pOLED, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 5500mAh, 68W
कैमरा 50MP + 13MP, 32MP
OS Android 15, Hello UI

कंपनी ने इसमें गूगल जेमिनी पर बेस्ड एआई फीचर्स दिए हैं। मोटोरोला एज 60 फ्यूजन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन और 13MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68, IP69 रेटिंग को सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें - करोड़ों Android यूजर्स के लिए नई चेतावनी, निजी डेटा चोरी होने का खतरा, तुरंत कर लें ये काम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement