करोड़ों Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नई चेतावनी जारी की गई है। रिसर्चर्स ने इन स्मार्टफोन के प्रोसेसर में एक बड़ी खामी पता लगया है, जिसकी वजह से हैकर्स यूजर्स के डिवाइस की स्टोरेज को एक्सेस कर सकते हैं। जैसा की हम जानते हैं कि स्मार्टफोन आज सभी के लिए कितना जरूरी हो गया है। राशन मंगाने से लेकर UPI पेमेंट तक के लिए स्मार्टफोन यूज होता है। ऐसे में फोन के स्टोरेज के एक्सेस हैकर्स के हाथ लगने से बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
MediaTek के चिपसेट में आई खामी
Ledger के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) चार्ल्स गुलिमेट ने दावा किया है कि लाखों एंड्रॉइड स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले MediaTek प्रोसेसर में यह खामी पाई गई है। खास तौर पर कंपनी के Dimensity और Helio चिप में एक खाम है, जो एंड्रॉइड हैंडसेट के सेंसेटिव डेटा का एक्सेस हैकर्स को दे सकता है। रिसर्चर ने दावा किया है कि मीडियाटेक के चिपसेट की इस खामी की वजह से हैकर्स यूजर्स के पिन को एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा रिसर्चर्स ने यह भी दावा किया है कि स्टोरेज एक्सेस होने की वजह से डिवाइस के ऐप्स के मेटा डेटा को डिक्रिप्ट किया जा सकता है। ऐसे में यूजर्स का निजी डेटा खतरे में पड़ सकता है। खास तौर पर क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी जानकारियां चोरी की जा सकती है। यूजर्स के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का एक्सेस होने से भारी नुकसान हो सकता है।
पैच हुआ रोल आउट
हालांकि, रिसर्चर्स ने कहा कि इस दिक्कत के बारे में OEM यानी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। मीडियाटेक ने Android Authority से कहा कि इसके लिए पैच जनवरी में जारी कर दिया गया है। स्मार्टफोन कंपनियां यूजर्स को इस सिक्योरिटी पैच को रोल आउट कर सकते हैं। ऐसे में प्रभावित डिवाइसेज को बड़े सिक्योरिटी रिस्क से बचाया जा सकता है।
तुरंत अपडेट करें अपना फोन
रिसर्चर्स का कहना है कि अगर Android स्मार्टफोन यूजर्स अपने फोन को लेटेस्ट पैच के साथ अपडेट कर लें तो इस बड़े रिस्क से बच सकते हैं। अगर, आप भी Android यूजर हैं और आपके फोन में MediaTek का चिपसेट है तो फोन की सेटिंग्स में जाएं और सॉफ्टवेयर अपडेट चेक करें। इसके बाद फोन को रिस्टार्ट करें और आपका डिवाइस सिक्योर हो जाएगा।
यह भी पढ़ें - Samsung Galaxy Z Flip 8 की बैटरी डिटेल लीक, कई फीचर्स भी हुए रिवील