A
Hindi News टेक न्यूज़ एलन मस्क का X Money कब से आएगा? सामने आ गया समय, जानें क्या होगा खास

एलन मस्क का X Money कब से आएगा? सामने आ गया समय, जानें क्या होगा खास

एलन मस्क का X मनी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दस्तक देने वाला है और खुद अरबपति कारोबारी मस्क ने इसकी टाइमलाइन का हिंट दे दिया है।

x Money- India TV Hindi Image Source : AP एक्स मनी

X Money Launch: एलन मस्क ने कन्फर्म कर दिया है कि X Money, अप्रैल 2026 में शुरुआती तौर पर पब्लिक एक्सेस के लिए चलन में आ जाएगा। एलन मस्क ने एक पोस्ट में यह जानकारी शेयर की है। इससे हिंट मिलता है कि पेमेंट सिस्टम का डेवलपमेंट टेस्टिंग फेज के करीब है। जो X ऐप के लिए डेवलप किया जा रहा डिजिटल पेमेंट फीचर है। यह लॉन्च मस्क के उस प्लान का हिस्सा है जिसके तहत X को सोशल नेटवर्किंग से आगे बढ़ाकर फाइनेंशियल सर्विसेज को सीधे ऐप में लाने का प्लान बनाया जा रहा है।

इन-ऐप पेमेंट सिस्टम के रूप में डेवलप हो रहा X Money

X Money को एक इन-ऐप पेमेंट सिस्टम के रूप में डेवलप किया जा रहा है। यह फीचर यूजर्स को प्लेटफॉर्म छोड़े बिना पैसे भेजने और रिसीव करने देगा। अगर यह पूरी तरह से लॉन्च हो जाता है तो यह फीचर X को एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना सकता है जहां लोग एक ही ऐप में मैसेज भी भेज सकते हैं, कंटेंट शेयर कर सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं। रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि कंपनी ने अमेरिका के कई राज्यों में मनी ट्रांसमीटर लाइसेंस हासिल कर लिए हैं। पेमेंट ट्रांसफर और डिजिटल वॉलेट सर्विसेज हासिल करने वाली कंपनियों के लिए ये लाइसेंस मेंडेटरी हैं।

X में एक बिल्ट-इन वॉलेट भी पेश होने की उम्मीद

मस्क की शेयर की गई डिटेल्स के मुताबिक इस सर्विस में यूजर्स के बीच पीयर-टू-पीयर ट्रांसफर शामिल हो सकते हैं। प्लेटफॉर्म में एक बिल्ट-इन वॉलेट भी पेश किए जाने की उम्मीद है जहां यूजर्स ऐप के अंदर ही रकम जोड़ सकते हैं। यूजर्स पैसे जोड़ने या निकालने के लिए बैंक खाते या डेबिट कार्ड भी लिंक कर सकेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि X वॉलेट बैलेंस से जुड़ा एक डेबिट कार्ड भी पेश कर सकता है। पेमेंट सिस्टम को सपोर्ट देने के लिए X ने Visa के साथ पार्टनरशिप की है। इसके बारे में पहले की रिपोर्ट्स में बताया जा चुका है। इस सपोर्ट से पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने और फाइनेंशियल नियमों का पालन तय करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

फिलहाल अप्रैल 2026 में होने वाला यह लॉन्च केवल शुरुआती पब्लिक एक्सेस तक सीमित रहेगा। अगर लॉन्च योजना के मुताबिक होता है तो कंपनी के पेमेंट सिस्टम को डेवलप करते रहने के साथ-साथ X Money टाइम के साथ और ज्यादा यूजर्स के लिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें 

Meta ने फेसबुक, WhatsApp और मैसेंजर के लिए पेश किए एंटी-फ्रॉड फीचर, अब स्कैमर्स से बचने में मिलेगी पूरी मदद