1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Meta ने फेसबुक, WhatsApp और मैसेंजर के लिए पेश किए एंटी-फ्रॉड फीचर, अब स्कैमर्स से बचने में मिलेगी पूरी मदद

Meta ने फेसबुक, WhatsApp और मैसेंजर के लिए पेश किए एंटी-फ्रॉड फीचर, अब स्कैमर्स से बचने में मिलेगी पूरी मदद

 Published : Mar 12, 2026 08:30 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 08:30 pm IST

Meta के यूजर्स के लिए नए एंटी-फ्रॉड फीचर लॉन्च हो चुके हैं और इनके जरिए WhatsApp, फेसबुक और मैसेंजर पर यूजर्स स्कैमर्स से बच सकेंगे और साइबर सेफ रह सकेंगे।

Meta-WhatsApp- India TV Hindi
मेटा-व्हाट्सऐप Image Source : FREEPIK

Meta Safety Feature: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी Meta ने अपने यूजर्स के लिए नए एंटी-फ्रॉड फीचर लॉन्च कर दिए हैं और ये मेटा के सभी प्लेटफॉर्म के लिए एलिजिबल रहने वाला है। ये टेक दिग्गज इस सेफ्टी फीचर को व्हाट्सऐप, फेसबुक और मैसेंजर तक लागू कर चुका है जिसके जरिए यूजर्स किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की पहचान कर सकते हैं और स्कैमर्स के स्कैम की चपेट में आने से बच सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इन फीचर्स के बाद यूजर्स ये भी जान पाएंगे कि अगर उनके पास कोई मैसेज या अन्य कोई रिक्वेस्ट आती है तो वो फर्जी या संदिग्ध तो नहीं है, ये भी पता लग जाएगा।

Meta ने WhatsApp के डिवाइस लिंकेज चेतावनी को पेश किया-जानें क्या है ये

इस ऑनलाइन फीचर के जरिए मेटा अपने WhatsApp यूजर्स को ये फीचर उपलब्ध करा रहा है कि अगर कोई उनका अकाउंट टेकओवर करने की कोशिश करता है तो वो ऐसा करने में सफल ना हो पाए। WhatsApp पर नई डिवाइस लिंकेज वॉर्निंग के जरिए अगर कोई संदिग्ध डिवाइस आपको अकाउंट से लिंक होने की कोशिश करेगा तो WhatsApp तुरंत आपकी स्कीन पर अलर्ट दिखा देगा। इसके तहत यूजर्स को ये अलर्ट मिल जाएगा कि कोई नई डिवाइस आपके अकाउंट से लिंक्ड होने की कोशिश कर रही है और ऐसा होने पर उस डिवाइस को आपकी चैट्स तक एक्सेस मिल सकता है।

मैसेंजर पर भी मिलेगी सेफ्टी फीचर की परत

मैसेंजर में अब AI बेस्ड स्कैम डिटेक्शन का प्रोसेस चालू किया जा रहा है जिससे कि अगर किसी नए कॉन्टेक्ट के साथ आपकी चैट के दौरान कोई स्कैम होने का पैटर्न मेटा को नजर आएगा तो वो तुरंत आपको अलर्ट करेगा। मैसेंजर ऐप के अलर्ट के जरिए यूजर्स को किसी संदिग्ध चैट रिक्वेस्ट मिलने पर तुरंत चेतावनी मिल जाएगी जिससे वो किसी अनजान संदिग्ध स्कैमर्स के साथ चैट के जाल में फंसने से बच जाएंगे। कोई संदिग्ध लिंक भी अगर मैसेंजर चैट के दौरान शेयर किया जा रहा है तो आपको अलर्ट मिलेगा।

फेसबुक संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है

धोखाधड़ी अलर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने के तहक फेसबुक ऑनलाइन धोखाधड़ी को कम करने के लिए सेफ्टी फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है। इसके तहत ऐप यूजर्स को संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने या मिलने पर अलर्ट दिखाया जाएगा। फेसबुक का सिस्टम अकाउंट के असामान्य व्यवहार की जांच करेगा; इसे समझने के लिए, फेसबुक उन अकाउंट्स को फ्लैग कर सकता है जिनके बहुत कम म्यूचुअल फ्रेंड्स हैं या जो ऐसी लोकेशन दिखाते हैं जो यूजर्स के नेटवर्क से मैच नहीं होती। व्हाट्सएप और मैसेंजर की तरह फेसबुक भी एक अलर्ट मैसेज दिखाएगा और अलर्ट यूजर्स को रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने से पहले प्रोफाइल को रिव्यू करने के लिए कहेगा। कुछ मामलों में प्लेटफॉर्म रिक्वेस्ट को ब्लॉक करने या ना एक्सेप्ट करने का सजेशन भी दे सकता है।

ये भी पढ़ें

LPG सिलेंडर संकट और इंडक्शन भी महंगे, Indian Oil के इंडोर सोलर कुकिंग सिस्टम से सुलझाएं खाना बनाने की परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक