Flipkart Big Billion Days Sale के बाद ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नई Big Bang Diwali सेल शुरू हो गई है। इस सेल में एयर प्यूरीफायर की खरीद पर 76% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस सेल में Mijia, Mi, Philips जैसे ब्रांड्स के एयर प्यूरीफायर काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। सर्दियों और दिवाली के समय वातावरण में फैलने वाले Smog से बचने में ये एयर प्यूरीफायर आपकी मदद करेंगे। खास तौर पर बच्चों, बूढ़ों और अस्थमा के मरीजों के लिए आप इन एयर प्यूरीफायर को सस्ते में घर ला सकते हैं।
Xiaomi Mijii Purifier 4
चीनी ब्रांड शाओमी के इस एयर प्यूरीफायर को 6,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर यह प्यूरीफायर 41% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इसकी MRP 11,999 रुपये है। इस प्यूरीफायर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो यह 400 स्कायर फीट के कमरे की हवा को साफ कर सकता है। इसमें HEPA फिल्टर दिया गया है। कंपनी इस एयर प्यूरीफायर पर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
Dreo CADR एयर प्यूरीफायर
Dreo ब्रांड का एयर प्यूरीफायर 3,599 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत 14,999 रुपये है और फ्लिपकार्ट सेल में यह 76% तक के डिस्काउंट में मिल रहा है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह 3-इन-1 HEPA फिल्टर के साथ आता है। यह 750 स्कायर फीचर के कमरे की हवा को साफ कर सकता है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
Philips एयर प्यूरीफायर
फिलिप्स कंपनी का यह एयर प्यूरीफायर 9,949 रुपये में मिल रहा है। यह एयर प्यूरीफायर भी HEPA फिल्टर के साथ आता है। यह 690 स्कायर फीट कमरे की हवा को साफ कर सकता है। इसकी खरीद पर फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर दिया जा रहा है।
Honeywell एयर प्यूरीफायर
हनीवेल का यह एयर प्यूरीफायर 5,149 रुपये में मिल रहा है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है और फ्लिपकार्ट सेल में यह 48% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। साथ ही, बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इस एयर प्यूरीफायर में 3-इन-1 फिल्टर मिलता है। कंपनी इसकी खरीद पर भी 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें - 72Wh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi का लैपटॉप, मिलेगा Intel का लेटेस्ट प्रोसेसर