Flipkart पर जल्द Big Billion Days Sale की शुरुआत होने वाली है। साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल की डेट सामने आ गई है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस सेल में यूजर्स को स्मार्टफोन, टीवी, एसी, फ्रिज समेत होम अप्लायंसेज और अन्य प्रोडक्ट काफी सस्ते में मिलेंगे।
कब शुरू होगी सेल?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने दावा किया है कि फ्लिपकार्ट पर यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। यूजर ने अपने पोस्ट में एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सेल की डेट लिखी हुई है। साथ ही, Axis और ICICI बैंक के कार्ड पर 10% डिस्काउंट ऑफर का भी जिक्र किया गया है। आम यूजर्स के लिए यह सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी। इसका मतलब है कि फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स को इस सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले यानी 8 अक्टूबर को ही मिल जाएगा।
पिछले साल सितंबर में शुरू हुई थी सेल
बता दें कि पिछले साल फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत 23 सितंबर को हुई थी। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स को सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले मिल गया था। फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स के इस साल लॉन्च हुए फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकेगा। स्मार्टफोन के अलावा PC, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम को भी काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। यही नहीं, होम अप्लायंसेज और एक्सेसरीज को भी इस सेल में सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
Flipkart पर पिछले महीने Freedom Sale आयोजित की गई थी। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आयोजित फ्रीडम सेल में कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन और होम अप्लांयसेज की खरीद पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा था। यही नहीं, इस सेल के दौरान कई ब्रांड्स के नए फोन सेल के लिए उपलब्ध कराए गए थे। फ्लिपकार्ट के अलावा Amazon पर भी अगस्त में फ्रीडम सेल आयोजित की गई थी। वहीं, अमेजन पर भी अक्टूबर में फेस्टिव सीजन सेल का आयोजन किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट की तरह ही अमेजन पर भी यूजर्स को कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज आदि काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - ChatGPT से वायरल हो रहे 1980s वाले फोटो कैसे बनाएं? इस आसान प्रॉम्प्ट का करें इस्तेमाल