A
Hindi News टेक न्यूज़ Flipkart पर शुरू हुई Big Saving Days Sale, 75% तक सस्ते मिल रहे कई प्रोडक्ट्स

Flipkart पर शुरू हुई Big Saving Days Sale, 75% तक सस्ते मिल रहे कई प्रोडक्ट्स

Flipkart पर शुरू हुई नई सेल में स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज, एसी, लैपटॉप आदि को 75% तक डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल 6 मार्च से 10 मार्च के बीच आयोजित की जा रही है।

Flipkart Sale- India TV Hindi Image Source : UNSPLASH फ्लिपकार्ट सेल

Flipkart पर Big Saving Days Sale की शुरुआत हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही इस सेल में मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज, लैपटॉप आदि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीद पर 70% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 6 मार्च से 10 मार्च के बीच आयोजित की जा रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चार दिन चलने वाली इस सेल में आप कई प्रोडक्ट्स सस्ते में खरीद सकते हैं।

Smartphone पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में स्मार्टफोन की खरीद पर डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। एप्पल का iPhone 17 इस सेल में महज 74,900 रुपये में मिल रहा है। 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुए इस आईफोन को 8,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं।

Vivo T4x को लॉन्च प्राइस से 1,000 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। वीवो का यह फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट पर चल रहे सेल में यह फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा Samsung Galaxy S25+, Nothing Phone 3a Pro, Realme 14 5G, Motorola G96 5G समेत कई ब्रांड के प्रीमियम और मिड रेंज के फोन को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Smart TV और अप्लायंसेज पर ऑफर

फ्लिपकार्ट पर चल रही इस सेल में स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि को 75% तक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस सेल में कई लोकप्रिय ब्रांड्स के स्मार्ट टीवी आपको आधी कीमत में मिल जाएंगे। आप 5,599 रुपये की शुरुआती कीमत में स्मार्ट टीवी घर ला सकते हैं। वहीं, 1.5 टन वाले Split AC को 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में खरीदा जा सकता है।

लैपटॉप पर ऑफर

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चल रहे इस सेल में आप लैपटॉप्स, ईयरबड्स, हेडफोन आदि को 50% तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्शन कैमरा, स्मार्टवॉच, गेमिंग कंसोल आदि को भी आप लोएस्ट प्राइस में घर ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें - 9 मार्च को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कीमत और फीचर्स आए सामने