1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 9 मार्च को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कीमत और फीचर्स आए सामने

9 मार्च को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कीमत और फीचर्स आए सामने

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 06:16 pm IST

Oppo K14 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। ओप्पो का यह सस्ता फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरे जैसे फीचर्स के साथ आएगा। फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हो गई है।

Oppo K14 5G- India TV Hindi
ओप्पो K14 5जी Image Source : OPPO INDIA

Oppo भारत में 9 मार्च को 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन लॉन्च करने वाला है। Oppo K सीरीज के इस फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया है। साथ ही, फोन के कई फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दिया गया है। Oppo का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Oppo K13 5G का अपग्रेड होगा। इसमें मीडियाटेक का बजट प्रोसेसर, 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज दिया जाएगा।

Oppo K14 5G की कितनी होगी कीमत?

ओप्पो का यह बजट 5G स्मार्टफोन भारत में 18,000 रुपये से 20,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। इस सेगमेंट में आने वाले Realme, Redmi, iQOO, Vivo जैसे ब्रांड के सस्ते 5G फोन को यह कड़ी टक्कर दे सकता है। इस प्राइस रेंज में Realme ने C83 5G फोन भारतीय बाजार में उतारा है, जो 7000mAh की बैटरी के साथ आता है।

Oppo K14 5G के फीचर्स (संभावित)

ओप्पो का यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आ सकता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की डिटेल रिवील नहीं की है। इसमें LCD पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने पिछले साल आए मॉडल में AMOLED पैनल का यूज किया है। यह फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

Oppo K14 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP69 रेटेड होगा, जिसकी वजह से फोन पानी और धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहेगा। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है।

Oppo K13 5G को पिछले साल कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। यह फोन 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 इस्तेमाल किया है। यह फोन भी 7,000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसका अपकमिंग मॉडल डिस्प्ले और चार्जिंग स्पीड के मामले में पिछले मॉडल के मुकाबले कमजोर हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Samsung का बड़ा दांव, तीन डिस्प्ले वाले Flip फोन की तैयारी, पेटेंट हुआ लीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक