1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google ने यूजर्स को दिया झटका, 15GB फ्री स्टोरेज का बदला नियम

Google ने यूजर्स को दिया झटका, 15GB फ्री स्टोरेज का बदला नियम

Google ने स्टोरेज की नई पॉलिसी लागू कर दी है, जिसका असर दुनियाभर के करोड़ों Android यूजर्स पर पड़ने वाला है। नई पॉलिसी के बाद फ्री में मिलने वाला 15GB स्टोरेज जल्दी फुल हो सकता है।

Google, Android smartphone- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH गूगल ने दिया यूजर्स को झटका

Google ने दुनियाभर के करोड़ों Android स्मार्टफोन यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। अगर, आप अपना जीमेल अकाउंट स्मार्टफोन में यूज करते हैं तो 15GB फ्री स्टोरेज के अलावा अलग से स्टोरज खरीदना पड़ सकता है। इसके लिए गूगल को हर महीने सब्सक्रिप्शन चार्ज देना पड़ सकता है। दरअसल, अमेरिकी टेक कंपनी ने अपनी फ्री स्टोरेज वाली पॉलिसी में बदलाव कर दिया है। नई पॉलिसी के तहत अब Andriod स्मार्टफोन का सारा बैकअप उसी 15GB स्टोरज में होगा। यह नियम 7 जुलाई से लागू हो गया है।

क्या है गूगल की नई पॉलिसी?

गूगल ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि जीमेल यूजर के Android स्मार्टफोन का सारा डेटा बैकअप अब पहले से दिए जा रहे 15GB फ्री स्टोरेज में ही होगा। पहले डेटा बैकअप डिवाइस के स्टोरेज में होता था। गूगल ने भी Apple की तरह ही डिवाइस का बैकअप क्लाउड में रखने की पॉलिसी बनाई है। फोन के डेटा बैकअप में मैसेज, कॉल हिस्ट्री और ऐप्स का डेटा शामिल है।

गूगल के स्टोरेज में आम तौर पर आपके ई-मेल और इसके अटैचमेंट्स, डॉक्यूमेंट्स और गूगल फोटोज का डेटा क्लाउड पर स्टोर होता है। हालांकि, आप फोन के मीडिया फाइल्स को गूगल फोटोज में सिंक करने का परमिशन देंगे तो ही वे क्वाउड में स्टोर होंगे। वहीं, मैसेज, कॉल हिस्ट्री और ऐप का डेटा बैकअप अब उसी 15GB फ्री स्टोरेज में होगा। स्टोरेज फुल होने के बाद आपको Google One का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है।

अमेरिकी टेक कंपनी ने कहा कि 7 जुलाई के बाद से फोन द्वारा क्लाउड बैकअप लेने पर डिवाइस का हर डेटा उसी फ्री 15GB स्टोरेज में स्टोर होगा। ऐसा इसलिए कि अगर फोन खराब हो जाए या चोरी हो जाए तो यूजर्स के डिवाइस के अहम फाइल्स का बैकअप क्लाउड में हो सके, जिसे यूजर नए फोन में रिकवर कर सकेंगे। हालांकि, ऐसे में आपको अतिरिक्त गूगल क्लाउड स्टोरेज लेना पड़ सकता है, जो कि चार्जेबल है।

कैसे बचा सकते हैं स्टोरेज?

हालांकि, गूगल के क्लाउड स्टोरेज को आप फोन में कुछ सेटिंग्स करके बचा सकते हैं। आपको एंड्रॉइड स्मार्टफोन की सेटिंग्स में क्लाउड स्टोरेज वाले ऑप्शन में दिए नए ऑन/ऑफ टूगल का इस्तेमाल करना होगा। इसमें आपको चुनना होगा कि किस ऐप का डेटा बैकअप आप क्लाउड में चाहते हैं और किस ऐप का नहीं। हालांकि, गूगल के ऐप्स जैसे कि मैसेज, कॉल, फोटोज, जीमेल आदि का डेटा क्लाउड में ही स्टोर होगा।

यह भी पढ़ें - Redmi Note 17 Pro में मिलेगी 9000mAh की बैटरी, डिस्प्ले की डिटेल्स भी आई सामने