Redmi Note 17 सीरीज इसी महीने 14 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में तीन फोन Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च किए जाएंगे। सीरीज की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने फोन के फीचर्स रिवील करने शुरू कर दिए हैं। शाओमी के सब ब्रांड रेडमी की इस सीरीज के Note 17 Pro की बैटरी डिटेल सामने आई है। रेडमी का यह फोन 9,000mAh की बैटरी के साथ आएगा।
मिलेगी 9000mAh की बैटरी
Redmi ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर फोन की बैटरी डिटेल रिवील की है। शेयर किए गए पोस्टर में कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह फोन 9,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसके साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने 5 साल तक बैटरी अपग्रेड का ऑफर यूजर्स को दिया है। यह ऑफर केवल उन यूजर्स को मिलेगा, जो पहली सेल में इस फोन को खरीदेंगे।
अगर लॉन्च के पहले चार साल में फोन की बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से कम होती है को कंपनी फ्री में बैटरी रिप्लेस करेगी। रिप्लेसमेंट के तौर पर यूजर्स को फोन में 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 1.5K रेजलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
पानी में नहीं होगा खराब
रेडमी का यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आएगा। फोन पानी और धूल-मिट्टी में खराब नहीं होगा। फोन 2 मीटर पानी में 72 घंटे तक रह सकता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Series का चिपसेट मिलेगा।
पिछले दिनों Redmi Note 17 Pro को सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। इस फोन को मॉडल नंबर 2607DRA18C के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर में 1027 और मल्टीकोर में 3002 का स्कोर मिला है।
इससे पहले कंपनी ने Redmi Note 15 सीरीज भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस सीरीज में कंपनी ने चार मॉडल उतारे हैं, जिनमें Redmi Note 15, Redmi Note 15 Pro, Redmi Note 15 Pro Max और Redmi Note 15 SE शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, क्यों है iPhone 17 से भी महंगा?