A
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google की बड़ी तैयारी, करोड़ों Android फोन का बदल जाएगा लुक, आ रहा iOS जैसा फीचर

Google की बड़ी तैयारी, करोड़ों Android फोन का बदल जाएगा लुक, आ रहा iOS जैसा फीचर

Google I/O 2026: गूगल अपने अपकमिंग मेगा टेक इवेंट में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर सकता है। इसमें कंपनी बड़ा अपग्रेड करने वाली है।

Google android 17- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE गूगल एंड्रॉइड

Google I/O 2026: गूगल ने अपने अपकमिंग डेवलपर्स कांफ्रेंस की तैयारी शुरू कर दी है। गूगल का यह मेगा इवेंट 19 मई को भारतीय समय के अनुसार रात के 10:30 बजे शुरू होगा। इस कांफ्रेंस में गूगल के अपकमिंग मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 17 पर सबकी नजर रहेगी। इस साल गूगल इसमें बड़ा अपग्रेड करने वाला है। साथ ही, Android Bot भी लॉन्च किया जाएगा। अपकमिंग Android 17 में Apple के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम iOS वाले क फीचर्स मिल सकते हैं, जो करोड़ों यूजर्स के एक्सपीरियंस को बदल देगा।

 iOS वाला ट्रांसपैरेंट डिजाइन

हाल ही में Android 17 का नया Beta 4 रोल आउट हुआ है, जिसमें अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम की झलक देखी जा सकती है। Google Pixel डिवाइसेज के लिए ये बीटा पिछले दिनों ही रोल आउट किया गया है। इसमें लिक्विड ग्लास डिजाइन मिलेगा, जिसे एप्पल ने iOS 26 में इंट्रोड्यूस किया है। गूगल इसे लिक्विड जेली के नाम से लॉन्च कर सकता है। Google I/O 2026 के टीजर में भी अमेरिकी कंपनी ने इस ट्रांसपैरेंट एंड्रॉइड बॉट को दिखाया है।

Image Source : India TVएंड्रॉइड अपडेट

होगा बड़ा अपग्रेड

Google ने लंबे समय से अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई बड़ा अपग्रेड नहीं किया है। Android 12 से लेकर अब तक लॉन्च हुए सभी Android ऑपरेटिंग सिस्टम लगभग एक जैसे ही लगते हैं। इसके इंटरफेस में बड़ा बदलाव नजर नहीं आता है। इस बार गूगल Android 17 के इंटरफेस में ये बदलाव कर सकता है। इससे डिवाइस की परफॉर्मेंस के साथ-साथ यूजर एक्सपीरियंस भी बेहतर होने की उम्मीद है। दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत मोबाइल डिवाइस Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। ऐसे में इस अपग्रेड का फायदा करोड़ों यूजर्स को मिलने वाला है।

गूगल के अपकमिंग एंड्ऱॉइड फोन में नोटिफिकेशन बबल भी मिलने वाला है। पिछले दिनों ही इसे बीटा वर्जन में देखा गया है। इसके अलावा क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी, प्राइवेसी फोकस्ट कॉन्टैक्ट एक्सेस और स्क्रीन रिकॉर्डिंग में भी नया अनुभव मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें - 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी, Oppo Reno 16 Pro तगड़े फीचर्स के साथ जल्द भारत में होगा लॉन्च