Oppo Reno 16 Pro जल्द लॉन्च होने वाला है। ओप्पो का यह फोन 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस होगा। इस फोन को हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन साइट (BIS) पर देखा गया है। इससे पहले भी इस फोन को इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन साइट TKDN पर लिस्ट किया जा चुका है। यह फोन हाल में लॉन्च हुए Oppo Reno 15 Pro का अपग्रेड होगा। इस फोन को कंपनी ने चीनी मार्केट में पिछले साल की आखिर में पेश किया था। वहीं, भारतीय बाजार में यह साल के शुरुआती महीने में पेश हुआ है।
BIS पर हुआ लिस्ट
Oppo Reno 16 Pro को BIS और TKDN दोनों ही सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2863 के नाम से लिस्ट किया गया है। फोन में 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन अपग्रेडेड चिपसेट, बैटरी, स्टोरेज और कैमरा के साथ आ सकता है। चीनी ब्रांड के इस फोन में सिलिकन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो इसे स्लिम रखने का काम करेगा।
Oppo Reno 16 Pro के संभावित फीचर्स
ओप्पो के इस फोन के बारे में पहले आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस फोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। ओप्पो का यह फोन 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा।
सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 50MP और 8MP के दो और कैमरे दिए जा सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो के फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा। यही नहीं, फोन में 7000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग फीचर मिल सकता है।
पहले आई लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 16 Pro को 5 स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में उतारा जा सकता है। इस फोन के अलावा कंपनी इस सीरीज में Oppo Reno 16 Pro Mini और Oppo Reno 16 Pro Max को भी पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Vivo X300 Ultra का इंतजार खत्म, DSLR कैमरे वाला फोन भारत में लॉन्च, Apple और Samsung के उड़े होश