A
Hindi News टेक न्यूज़ Google Maps में आया नया फीचर, नए तरीके से पैदल और साइकिल सवार भी ले पाएंगे मदद

Google Maps में आया नया फीचर, नए तरीके से पैदल और साइकिल सवार भी ले पाएंगे मदद

गूगल मैप्स केवल 4-व्हीलर और 2-वहीलर चलाने वालों के ही काम नहीं आता बल्कि ये अब साइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के लिए भी नेविगेशन सपोर्ट देने वाला है।

Google Maps- India TV Hindi Image Source : AP गूगल मैप्स

Google Maps New Feature: गूगल लगातार Google Maps में नए-नए फीचर लाता रहता है और इसके जरिए ये अपने यूजर्स के लिए नेविगेशन के मोर्चे पर ज्यादा मददगार साबित होने की कोशिश करता है। अब गूगल मैप्स में ऐसा फीचर आ रहा है जिसके जरिए ये 4-व्हीलर और टू-व्हीलर्स के लिए ही नहीं बल्कि पैदल और साइकिल सवारों के लिए भी मददगार साबित होने वाला है। इसी हफ्ते गूगल मैप्स ने गूगल जेमिनी को इसके नेविगेशन सपोर्ट के लिए चालू किया है और इसका दायरा बढ़ाया है। गुरुवार को कंपनी ने ऐलान किया है कि जेमिनी का नेविगेशन सपोर्ट अब पैदल और साइकिल सवारों के लिए भी अवेलेबेल होने वाला है जो पहले केवल फोर-व्हीलर और 2-व्हीलर वाहनों के लिए इस्तेमाल में आता था।

हैंडस-फ्री गूगल जेमिनी असिस्टेंस मिलेगा

इस नए फीचर की मदद से पैदल चलने वाले और साइकिल सवारों को अपने रास्तों पर गूगल मैप्स का हैंडस-फ्री गूगल जेमिनी असिस्टेंस मिलेगा। इसके अलावा ये कुछ टास्क भी कर सकेंगे जैसे कि साइकिल सवार या पैदल जाते हुए भी आप गूगल जेमिनी की मदद से टैक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे। नवंबर में जेमिनी गूगल मैप्स के प्लेटफॉर्म पर आया था और ये ताजा फीचर उसी का एक्सटेंशन माना जा सकता है।

एक ताजा ब्लॉग पोस्ट में गूगल ने जेमिनी के नए फीचर के बारे में बताया है कि ये गूगल मैप्स पर यूजर्स के लिए क्या कर सकता है और इसके और क्या फायदे यूजर्स को मिलने वाले हैं। इस नए फीचर की मदद से एंड्रॉइड और iOS दोनों ही यूजर्स को साइकिलिंग और वॉकिंग के दौरान गूगल मैप्स के नेविगेशन सपोर्ट का फायदा मिल सकेगा।

कैसे ले सकते हैं इस फीचर का फायदा?

नेविगेशन में जेमिनी को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को गूगल Maps खोलना होगा और नेविगेशन स्टार्ट करने के लिए डेस्टिनेशन सेट करना होगा। इसके बाद सबसे ऊपर माइक्रोफोन पर टैप करना होगा और अपनी कमांड देनी होगी। इसके अलावा यूजर्स 'Hey Google' वॉइस कमांड देकर भी एआई असिस्टेंस को ट्रिगर कर सकते हैं। ये ध्यान रखना चाहिए कि फिलहाल गूगल मैप्स में जेमिनी आपको केवल वॉइस असिस्टेंस के रूप में मिलेगा और इसमें टैक्स्ट की सुविधा अभी नहीं है। यूजर्स अपनी बात या सवाल टाइप नहीं कर सकते और जवाब भी नहीं पा सकते। आपको वॉइस कमांड ही देनी होगी।

ये भी पढ़ें 

Budget 2026: बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान, क्यों सेमीकंडक्टर पर सरकार का इतना जोर-जानें