Sunday, February 01, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Budget 2026: बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान, क्यों सेमीकंडक्टर पर सरकार का इतना जोर-जानें

Budget 2026: बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान, क्यों सेमीकंडक्टर पर सरकार का इतना जोर-जानें

बजट 2026 की सबसे खास बातों में से एक है इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 और क्यों इस सेमीकंडक्टर पर सरकार का इतना जोर है, इसके बारे में यहां जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Feb 01, 2026 02:42 pm IST, Updated : Feb 01, 2026 02:42 pm IST
Finance Minister Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
Image Source : PTI वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट आज संसद में प्रस्तुत किया और इसकी सबसे खास बातों में से एक रहा-इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 । वित्त मंत्री ने कहा कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन को ISM 2.0 लॉन्च करके बढ़ाया जाएगा। इसके तहत घरेलू प्रोडक्शन और इनोवेशन को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के लिए खर्च को बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये किया जाएगा। हालांकि ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिरकार सरकार का जोर सेमीकंडक्टर पर इतना क्यों है और इस मद पर केंद्र सरकार इतना खर्च क्यों कर रही है तो यहां आप इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सेमीकंडक्टर क्यों हैं इतने जरूरी

सेमीकंडक्टर की जरूरत आज हर क्षेत्र में है और इसके निर्माण के लिए भारत में जिस इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत थी, केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले कुछ समय में इस दिशा में भरपूर काम किया है। मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप, गेमिंग, कंप्यूटर, कारों, एआई ड्रिवन गैजेट्स् यहां तक कि आपके छोटे-छोटे गैजेट्स में भी सेमीकंडक्टर चिप की जरूरत पड़ती है। भारत में लगातार कई सालों से इस सेक्टर में निवेश लाने के लिए कई कार्यक्रम और स्कीमों पर काम चल रहा है जिसके दम पर अब इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम पर खर्च को बढ़ाया गया है।

भारत के ग्लोबल लीडर बनने के लिए प्रयास जारी

भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनने के लिए अभी भी प्रयास जारी हैं। भारत में सेमीकंडक्टर चिप के निर्माण के लिए सेमीकंडक्टर मिशन 1 के बाद अब इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 का ऐलान किया गया है क्योंकि भारत अभी भी अपनी जरूरतों के लिए चीन और ताईवान जैसे देशों पर निर्भर है, लेकिन इसी स्थिति को बदलने के लिए सरकार ये मिशन बेहद अहम स्थिति निभाने वाला है और भारत भी सेमीकंडक्टर चिप के कंज्यूमर होने से इसके ग्लोबल सप्लायर बनने तक का रास्ता तय करने जा रहा है।

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 करेगा हर जरूरत पूरी

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के जरिए देश में इलेक्ट्रोनिक्स कंपोनेंट और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। भारत की आयात पर निर्भरता को छोड़कर इसके आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए ये ISM 2.0 सबसे बड़ा हथियार साबित होने वाला है। मिशन सफल होने की सूरत में रक्षा से लेकर ऑटोमोबाइल तक, आईटी से लेकर टेलीकॉम तक, यानी कई जगहों पर भारत की दूसरे देशों पर सेमीकंडक्टर चिप के लिए देखने की मजबूरी खत्म हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Budget 2026: मोबाइल फोन और EV की बैटरी होंगी सस्ती, वित्त मंत्री ने किया कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान

Budget 2026: डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज सेंटर को तोहफा, 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा

बजट से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement