1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Budget 2026: वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट में किया बड़ा ऐलान, खेलकूद के सामान होंगे सस्ते, खेलों इंडिया की बदलेगी तस्वीर

Budget 2026: वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट में किया बड़ा ऐलान, खेलकूद के सामान होंगे सस्ते, खेलों इंडिया की बदलेगी तस्वीर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Feb 01, 2026 11:52 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 12:24 pm IST

Budget 2026: देश के केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026-27 के आम बजट का ऐलान करने के साथ उन्होंने खेलकूद के सामानों को सस्ता करने के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया को लेकर भी बड़ी घोषणा की है।

Finance Minister Nirmala Sitharaman- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : AP

देश का साल 2026-27 के केंद्रीय बजट का ऐलान करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेलों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया, जिसमें उन्होंने बजट के दौरान अपनी स्पीच में कहा कि भारत में हाई-क्वालिटी और किफायती स्पोर्ट्स सामान के लिए ग्लोबल हब बनने की क्षमता है, जिसके बाद मैं हाई-क्वालिटी स्पोर्ट्स सामान की मैन्युफैक्चरिंग और रिसर्च के लिए एक खास समर्थ पहल का प्रस्ताव करती हूं। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया को लेकर भी अपने बजट भाषण के दौरान बड़ा ऐलान करने के साथ कहा कि मैं अगले दशक में खेल सेक्टर को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव देती हूं।

खेलो इंडिया की बदलेगी तस्वीर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खेल सेक्टर की तस्वीर को बदलने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अपनी स्पीच में कहा कि खेलो इंडिया मिशन के तहत खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान हो सकेंगी। इसमें प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा समर्थित एकीकृत प्रतिभा का विकास किया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षकों और सहायक कर्मियों का व्‍यवस्थित विकास किया जाएगा। वहीं खेल, विज्ञान और तकनीक का एकीकरण किया जाएगा। खेल संस्‍कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिस्‍पर्धाओं और खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण एवं प्रतिस्‍पर्धा के लिए खेल अवसंरचना का विकास किया जाएगा। 

खेलों के सामान सस्ता करने के लिए समर्थ पहल का प्रस्ताव रखा गया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान खेलकूद के सामानों के निर्माण और गुणवत्ता सुधार के लिए एक नई पहल 'समर्थ पहल' का प्रस्ताव रखा। इस पहल के जरिए देश में उच्च गुणवत्ता वाले स्पोर्ट्स सामान का निर्माण यहीं किया जा सके। वित्त मंत्री की इस पहल से मेक इन इंडिया को भी मजबूती मिलेगी। खेल उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू कंपनियों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनने का मौका मिलेगा। इस साल एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन भी होगा जिसे देखते हुए यह बजट महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें

वित्त मंत्री ने बजट 2026 में किया बड़ा ऐलान, शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश

Budget 2026: सरकार के बजट के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? यहां जानें सब कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल