1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: फिर नहीं मिले हाथ! भारतीय U19 टीम ने भी दिया नो हैंडशेक पॉलिसी का साथ

IND vs PAK: फिर नहीं मिले हाथ! भारतीय U19 टीम ने भी दिया नो हैंडशेक पॉलिसी का साथ

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Feb 01, 2026 01:09 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 01:30 pm IST

IND vs PAK: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना हो रहा है। पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीता है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान Image Source : X/@ZIMCRICKETV

IND vs PAK: ICC U19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स चरण में भारत और पाकिस्तान के बीच बुलावायो में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद एक बार फिर वही नजारा देखने को मिला, जो पिछले कुछ IND vs PAK मैचों में देखने को मिल रहा है। 

दरअसल, जिम्बाब्वे के बुलावायो स्थित क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच के टॉस के दौरान भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ से पारंपरिक प्री-मैच हैंडशेक नहीं किया। इसके साथ ही पहले से रोमांच और तनाव से भरे इस भारत-पाकिस्तान मुकाबले ने आगाज से पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया है।

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो भारत और पाकिस्तान एक-एक बदलाव के साथ आज मैदान पर उतर रही हैं। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में अली हसन टीम में शामिल हुए है, जबकि मोहम्मद शायान को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, भारतीय प्लेइंग इलेवन में उधव मोहन की जगह दीपेश देवेंद्रन को मौका दिया है।

आयुष म्हात्रे ने क्या कहा?

भारतीय कप्तान ने कहा कि वह पहले बैटिंग करना चाहते थे। लड़के बहुत अच्छा कर रहे हैं। काफी कॉन्फिडेंट हैं। लड़के बहुत अच्छा खेल रहे हैं। आज धूप वाला दिन है। पहले तीन मैचों में बारिश हो रही थी, कुछ दिक्कतें थीं। पिछले दो मैचों में मौसम अच्छा था और इससे हमें सच में मदद मिली है। एक बदलाव है। उधव मोहन बाहर हैं। उनकी जगह दीपेश को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

पाकिस्तानी कप्तान को अपनी टीम पर भरोसा

टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान के कप्तान ने कहा कि वह बॉलिंग करेंगे। पिच पर थोड़ी नमी है। उन्हें अपनी बॉलिंग यूनिट पर भरोसा है कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे। यह एक नया ग्राउंड है, पिछले दो दिनों में इसे अच्छे से तैयार किया गया है। हरारे और बुलावेयो के बीच ज्यादा फर्क नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि लड़कों ने पिछले 3-4 मैचों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। फोकस अच्छा गेम खेलने और अच्छे इरादे पर है। नेट रन रेट के लिए ज्यादा कुछ प्लान नहीं है। टीम में एक बदलाव है। अली हसन टीम में आए हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत U19 (प्लेइंग XI): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।

पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा।

यह भी पढ़ें

वित्त मंत्री ने बजट 2026 में किया बड़ा ऐलान, शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती, फार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ का निवेश

Budget 2026: सरकार के बजट के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? यहां जानें सब कुछ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल