1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Virat Kohli Quotes in Hindi: पाना चाहते हैं सफलता, तो घोल कर पी लें विराट कोहली की ये बातें

Virat Kohli Quotes in Hindi: पाना चाहते हैं सफलता, तो घोल कर पी लें विराट कोहली की ये बातें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 01, 2026 08:15 am IST,  Updated : Feb 01, 2026 08:15 am IST

Virat Kohli Quotes in Hindi: यहां हम आपके लिए विराट कोहली के पृकुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो आपको सफल बनाने में मदद कर सकती है। यहां पढ़ें विराट कोहली की प्रेरणादायक बातें।

Virat Kohli Quotes in Hindi- India TV Hindi
Virat Kohli Quotes in Hindi Image Source : PTI

Virat Kohli Quotes in Hindi: विराट कोहली की गिनती दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में की जाती है। उन्हें प्यार से उनके प्रशंसक "किंग कोहली" और "रन मशीन" भी कहते हैं। विराट कोहली के नाम वनडे क्रिकेट (ODI) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। वे भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में से एक रहे हैं, जिनकी अगुवाई में भारत लंबे समय तक टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 रहा। विराट कोहली ने 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I) से और मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वर्तमान में वे मुख्य रूप से वनडे (ODI) और आईपीएल (IPL) फॉर्मेट में सक्रिय हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है। उनका जीवन किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वो अपने विचारों से लोगों को प्रेरित भी करते हैं। ऐसे में यहां हम विराट कोहली के प्रेरक विचार लेकर आए हैं जो सफल बनाने में मदद कर सकते हैं। 

Virat Kohli Motivational Quotes in Hindi

1. हमें हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए।

2. आत्मविश्वास और कड़ी मेहनत आपको हमेशा सफलता दिलाएगी।

3. सफलता के पीछे मेहनत, समर्पण और आत्म-संदेश होता है।

4. घमंड एक घटिया मजाक है, जिसे आप खुद खेलते हैं। इसे खुद के अंदर से बाहर निकालो। अपनी ताकत को पहचानो और अपनी कमजोरियों पर काम करो।

5. मैं कई बार असफल हुआ हूं, लेकिन मैंने कोशिश करना कभी नहीं छोड़ा।

6. फोकस 360 डिग्री होना चाहिए। मैं इसी पर विश्वास करता हूं।

7. चाहे आप में टैलेंट हो या ना हो, मेहनत करनी पड़ती है। सिर्फ प्रतिभाशाली होने का कुछ भी मतलब नहीं है।

8. अगर आप किसी ऐसी चीज पर काम कर रहे हैं, जिसकी आप सच में परवाह करते हैं, तो आपको दबाव डालने की जरूरत नहीं है।

9. मैं अन्य लोगों की राय का पालन नहीं करता। मैं जिस चीज पर विश्वास करता हूं उसका पालन करता हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल