1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Budget 2026: बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान, बोले- 'भारत के उज्जवल भविष्य की नींव'

Budget 2026: बजट पर आ गया PM मोदी का पहला बयान, बोले- 'भारत के उज्जवल भविष्य की नींव'

 Published : Feb 01, 2026 02:01 pm IST,  Updated : Feb 01, 2026 02:30 pm IST

Budget 2026: रविवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। इसबजट की घोषणाओं पर PM मोदी का पहला बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा है कि ये बजट भारत के उज्जवल भविष्य की नींव है।

budget announcements PM MODI- India TV Hindi
बजट 2026 पर बोले पीएम मोदी। Image Source : PTI/ANI

भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में देश का आम बजट 2026 पेश किया है। बता दें कि ये मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 9वां बजट है। बजट को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंफ्रास्ट्रक्टर, MSME समेत विभिन्न सेक्टर्स के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। अब इस बजट को लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी बड़ा बयान सामने आया गया है। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने बजट को लेकर क्या कहा है।

क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा कि आज पेश हुआ बजट ऐतिहासिक है। इस बजट से यूथ की उड़ान के लिए आसमान खुल गया है। भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने जा रहा है। बजट से भारत की ग्लोबल पोजिशन मजबूत होगी। पीएम मोदी ने कहा कि बजय भविष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और इससे छोटे व्यापारियों को काफी फायदा होगा। ये विकसित भारत की गति को तेज करने वाला बजट है।

बजट अपार अवसरों का द्वार- PM मोदी

केंद्रीय बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- “आज का बजट ऐतिहासिक है। यह देश की महिला शक्ति के सशक्त सशक्तिकरण को दर्शाता है। महिला वित्त मंत्री निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का द्वार है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की ओर हमारी उच्च उड़ान के लिए एक मजबूत आधार है। मित्रों, भारत जिस सुधार की रफ्तार पर आज चल रहा है, उसे इस बजट से नई ऊर्जा और गति मिलेगी”।

बजट महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है- पीएम मोदी

केंद्रीय बजट 2026 पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- "भारत ने मदर ऑफ ऑल डील्स पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसका अधिकतम लाभ भारत के युवाओं और लघु एवं मध्यम उद्योगों तक पहुंचे। यह बजट मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहलों को नई गति देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप पेश करता है। बायो-फार्मा शक्ति मिशन, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम, रेयर अर्थ कॉरिडोर का निर्माण, महत्वपूर्ण खनिजों पर जोर, वस्त्र क्षेत्र के लिए नई योजनाएं, उच्च तकनीक वाले खिलौना निर्माण को प्रोत्साहन और अग्रणी लघु एवं मध्यम उद्यमों का विकास जैसे उपाय भविष्योन्मुखी कदम हैं जो देश की वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को पूरा करते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा- "भारत के 140 करोड़ लोग सिर्फ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने से संतुष्ट नहीं हैं; हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। यह बजट विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत आधार है। यह बजट भारत की मौजूदा 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगा। अभूतपूर्व सुधार भारत के साहसी और प्रतिभाशाली युवाओं के लिए खुले आसमान के समान अवसर प्रदान करते हैं। यह एक ऐसा अनूठा बजट है जो राजकोषीय घाटे को कम करने, मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाने पर केंद्रित है और इसके साथ ही, इस बजट में उच्च पूंजीगत व्यय और उच्च विकास का संयोजन भी है।"

ये भी पढ़ें- Budget 2026: सरकार के बजट के बाद क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा? यहां जानें सब कुछ

Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब जस का तस, लेकिन सैलरीड क्लास को मिली ये बड़ी राहत, नियमों में कई बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत