1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान में गिर सकते हैं ओले

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 20 राज्यों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी; राजस्थान में गिर सकते हैं ओले

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Oct 15, 2026 08:10 am IST,  Updated : Oct 15, 2026 09:25 am IST

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने, तेज़ हवाएं चलने और बारिश का अनुमान लगाया है, साथ ही आने वाले दिनों में दक्षिण के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

पानीपत में बदला मौसम- India TV Hindi
पानीपत में बदला मौसम Image Source : REPORTER

नई दिल्लीः हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में गुरुवार सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदल गया। आकाश में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर में भी मौसम खराब हो गया है। यहां दिन में ही अंधेरा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 15 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। 

आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में हवा की स्पीड 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। 

यहां पर गिर सकते हैं ओले

15 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की गतिविधि की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में भी ओले गिर सकते हैं। 

बिहार-झारखंड में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

15-19 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़ और वेस्ट मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (स्पीड 30-40 किमी से 50 किमी तक) चल सकती हैं। इसके साथ ही ओडिशा में भी आज बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटे के दौरान बिहार, झारखंड और बंगाल में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।

यहां पर भी बारिश के आसार 

15-18 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 15-20 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 15-20 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश हो सकती है। 15-20 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई अन्य हिस्सों में भी मौसम खराब रहेगा।

ये भी पढ़ेंः अंकिता भंडारी मर्डर केस में इंडिया गेट पर धरना दे रहे उसके माता-पिता पुलिस हिरासत से रिहा, कई कांग्रेसी नेता अभी भी डिटेन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।