IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान का क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 49.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह हारकर U19 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। पाकिस्तान की टीम 253 रनों का पीछा करते हुए 46.2 ओवर में महज 194 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान को बुरी तरह हराने से पहले ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया था क्योंकि पाकिस्तानी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के 253 रनों का लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था। पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल तो दूर टीम इंडिया के खिलाफ जीत भी हासिल कर सकी।
पाकिस्तान की करारी शिकस्त
पाकिस्तान ने 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 3 ओवर में 19 रन बटोरे। इसके बाद चौथे ओवर में भारत को पहली सफलता मिल गई। समीर मिन्हास 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हेनिल पटेल ने समीर को LBW आउट किया। पहला विकेट गिरने के बाद हमजा और उस्मान पारी को संभालने में काफी हद तक सफल हुए। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई। पाकिस्तान ने 15 ओवर में 81 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए। इसके बाद जाकर 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को दूसरा विकेट मिला। कनिष्क चौहान ने हमजा को क्लीन बोल्ड किया। हमजा 42 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने 30 ओवर में 150 रन का स्कोर पार कर लिया है, लेकिन अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग चकनाचूर हो गई हैं। उस्मान अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। हालांकि, 32वें ओवर में अहमद हुसैन सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। इस बीच पाकिस्तान 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी, जिससे टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारत ने खड़ा किया 250 से ज्यादा का स्कोर
इससे पहले कनिष्क की तेज बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया अपना स्कोर 250 रन के पार पहुंचाने में सफल रही। खिलन पटेल उनका बेहतरीन साथ दिया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इससे पहले आरएस अंबरीश सिर्फ 29 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, वेदांत त्रिवेदी अर्धशतक बनाकर पवेलियन लौटे। वेदांत ने 68 रनों की पारी खेली। मोमिन कमर ने वेदांत को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
जब टीम इंडिया की पारी का आगाज हुआ था, तो 3 विकेट महज 47 रन पर गिर गए। इसके बाद विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी ने मिलकर शानदार 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी करते हुए भारतीय टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते उतरी भारतीय टीम का टॉप आर्डर बुरी तरह लड़खड़ा गया। 50 रन से पहले ही 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बावजूद टीम इंडिया का स्कोर 250 के पार जाने में सफल रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत U19 (प्लेइंग XI): एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
पाकिस्तान U19 (प्लेइंग XI): हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सैयाम, अली रजा।